
पाकिस्तान चुनाव से पहले इमरान खान का बुरा हाल, फिर छिना चुनावी सिंबल
AajTak
पेशावर हाईकोर्ट के जज एजाज खान ने यह फैसला पाकिस्तान के चुनाव आऐयोग की समीक्षा याचिकाओं पर लिया है. दरअसल इससे पहले चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी के चुनावी चिह्न को अमान्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद पीटीआई की याचिका पर पेशावर कोर्ट ने ही उस फैसले को पलट दिया था. लेकिन अब चुनाव आयोग की समीक्षा याचिकाओं पर पेशावर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के पुराने फैसले को बहाल कर दिया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. उन्हें अब एक और झटका लगा है. पाकिस्तान के एक हाईकोर्ट ने उकन तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के चुनावी चिह्न क्रिकेट बैट को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इमरान की पार्टी के आंतरिक चुनावों को भी अमान्य घोषित कर दिया है.
इस तरह आठ फरवरी को होने जा रहे आम चुनावों से पहले ही इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में अब उनकी पार्टी के प्रत्याशी क्रिकेट बैट सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.
पेशावर हाईकोर्ट के जज एजाज खान ने यह फैसला पाकिस्तान के चुनाव आऐयोग की समीक्षा याचिकाओं पर लिया है. दरअसल इससे पहले चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी के चुनावी चिह्न को अमान्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद पीटीआई की याचिका पर पेशावर कोर्ट ने ही उस फैसले को पलट दिया था. लेकिन अब चुनाव आयोग की समीक्षा याचिकाओं पर पेशावर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के पुराने फैसले को बहाल कर दिया है.
बता दें कि चुनाव आयोग ने 22 दिसंबर को पीटीआई के आतंरिक चुनावों को खारिज कर दिया था और उनकी पार्टी के चुनावी सिंबल क्रिकेट बैट को छीन लिया था. दरअशल बैरिस्टर गौहर खान को दिसंबर में पीटीआई के आतंरिक चुनावों में पार्टी का नया चेयरमैन घोषित किया गया था.
चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ पार्टी ने पेशावर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर 26 दिसंबर को पेशावर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसलों को रद्द कर दिया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी.
जस्टिस खान की अध्यक्षता में सुनवाई के दौरान पीटीआई के वकील अनवर ने कहा कि चुनाव आयोग कोई न्यायिक संस्था नहीं है और अपने ही फैसले के खिलाफ अदालत से हस्तक्षेप की मांग करना अदालत की अवमाना है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








