
पाकिस्तान: गधा गाड़ी से ऑफिस आने दें, पेट्रोल के दाम बढ़े तो बॉस से बोला कर्मचारी!
AajTak
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Hike) आसमान छू रही हैं. पाकिस्तानी लोग ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं. ऐसे में एक शख्स का बॉस को लिखा पत्र वायरल हो रहा है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Hike) आसमान छू रही हैं. लोग ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं. ऐसे में इससे निपटने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) में एक शख्स ने ऐसी तरकीब निकाली कि लोग हैरान रह गए. दरअसल, इस शख्स ने कार-बाइक छोड़ गधा गाड़ी (Donkey Cart) से यात्रा करने की बात कही है. सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी शख्स का पोस्ट वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि गधा गाड़ी की सवारी करने की मांग करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Pakistan Civil Aviation Authority) का एक कर्मचारी है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से मचे हाहाकार के बीच इस कर्मचारी ने मांग की है कि वो अब गधा गाड़ी से यात्रा करेगा और लोगों के सामने एक नजीर पेश करेगा.
सरकारी कर्मचारी ने उड्डयन विभाग के प्रमुख को पत्र लिखकर मांग की है उसे ऑफिस में निजी वाहन के बजाय गधा गाड़ी पर आने की अनुमति दी जाए. कर्मचारी का कहना है कि वह किसी अन्य प्रकार के परिवहन का खर्च नहीं उठा सकता है, इसलिए उसे हवाई अड्डे पर गधा गाड़ी लाने की इजाजत दें.
पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
पाकिस्तानी कर्मचारी का यह पत्र देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूजर्स ने उसके पत्र पर तरह-तरह के फनी कमेंट्स किए. किसी ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण निजी वाहन का उपयोग करना असंभव हो गया है तो किसी ने कहा कि शख्स का आइडिया बुरा नहीं है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हमें पुराने दिनों की ओर लौटना ही होगा. वहीं कुछ का कहना है कि ये बस अटेंशन पाने के लिए एक स्टंट है.
An employee of the #Pakistan Civil Aviation Authority has written to the head of the agency seeking permission to come to work on a donkey cart because he can’t afford any other type of transportation: “Please allow me to bring my donkey cart to the airport.” pic.twitter.com/bL9JocCbbv

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










