
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, 4 जवानों की मौत
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकी हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. जिस पुलिस स्टेशन को आतंकियों ने निशाना बनाया है, उसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला हुआ है. पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया है और हमले में अब तक चार जवानों की मौत हो चुकी है. हाल ही में अधिकारियों द्वारा इस पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया गया था, लेकिन आतंकियों ने इसे निशाना बनाया और बड़े हमले को अंजाम दिया गया. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन खबर है कि इसके पीछे तहरीके तालिबान पाकिस्तान का हाथ है.
रॉकेट लॉन्चर के साथ आए थे आतंकी
जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक आतंकी अपने साथ खतरनाक हथियार लेकर आए थे. उनके पास ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर भी मौजूद थे. पुलिसकर्मी और आतंकियों के बीच कई घंटे तक गोलीबारी का दौर चलता रहा. अभी तक चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और कुछ घायल भी बताए जा रहे हैं. आतंकी भागने में कामयाब हुए हैं और उनकी तलाश की जा रही है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मेहमूत खान ने इस हमले की कठोर शब्दों में निंदा की है. उनकी तरफ से पुलिस को तलब किया गया और तत्काल एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.
TTP का इतिहास
TTP की बात करें तो इसका गठन साल 2007 में किया गया था. कई मिलिटेंट संगठन ने साथ मिलकर इसे बनाया था और फिर पूरे पाकिस्तान में कई आतंकी हमले किए गए. पिछले महीने ही एक पुलिस वाहन पर टीटीपी के आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इससे पहले भी इस आतंकी संगठन ने कई बड़े हमले किए हैं. फिर चाहे वो 2009 में आर्मी हेडक्वार्टर में हुआ हमला हो या फिर 2008 की Marriott Hotel में बमबारी.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









