
पाकिस्तान को भेज रहे थे शिपयार्ड की गोपनीय तस्वीरें, जासूसी करते दो युवक गिरफ्तार
AajTak
उडुपी पुलिस ने देश की समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. कोचीन शिपयार्ड में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पाकिस्तान भेजी जा रही गोपनीय जहाज संबंधी जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. व्हाट्सऐप के जरिए संवेदनशील डेटा भेजे जाने की पुष्टि के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.
कर्नाटक के उडुपी जिले की पुलिस ने देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों युवक कोचीन शिपयार्ड में कार्यरत थे और वहां से जहाज़ निर्माण से जुड़ी गोपनीय जानकारी, वेसल नंबर और अन्य संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान स्थित संपर्कों को व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज रहे थे.
शिपयार्ड से पकड़े गए दो जासूस
रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रोहित (29) और संत्री (37) के रूप में की गई है, जो दोनों उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के निवासी हैं. उडुपी जिला पुलिस ने गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में इंसुलेटर के पद पर काम कर रहा था, जबकि संत्री कोचीन, केरल स्थित शिपयार्ड में कार्यरत था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दोनों युवक जहाज निर्माण से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, वेसल नंबर और अन्य जानकारी सीधे पाकिस्तान के फोन नंबरों पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज रहे थे.' उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कारकला के सहायक पुलिस अधीक्षक हर्ष प्रियवदा के नेतृत्व में की गई.
पुलिस और जांच एजेंसियों के शुरुआती विश्लेषण में यह पुष्टि हुई है कि संवेदनशील सूचनाएं विदेशी नंबरों पर भेजी गई थीं, जिससे भारत की समुद्री सुरक्षा ढांचे पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था. शिपयार्ड से लीक होने वाली जानकारी रक्षा जहाज़ों, कार्गो वेसल्स और अन्य तकनीकी विवरणों से संबंधित हो सकती है, जिसे दुश्मन देशों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की आशंका है.
पाकिस्तान भेज रहे थे शिपयार्ड की तस्वीरें

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











