
पाकिस्तान को चीन देगा 8 सबमरीन, जानिए समंदर में कितना तैयार है भारत इन चुनौतियों से निपटने के लिए
AajTak
चीन पाकिस्तान को 8 हंगोर क्लास AIP पनडुब्बियां दे रहा है, जो 2028 तक शामिल होंगी. ये स्टील्थ और लंबे समय पानी के नीचे रहने वाली हैं. पाक की नौसेना छोटी है, जबकि भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, 19 पनडुब्बियां (2 न्यूक्लियर), 13 डेस्ट्रॉयर हैं. भारत की नौसेना 4-5 गुना मजबूत और पूरी तरह तैयार है.
चीन पाकिस्तान को 8 नई हंगोर क्लास पनडुब्बियां दे रहा है. ये पनडुब्बियां बहुत आधुनिक हैं. एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम से लैस हैं, जिससे ये पानी के अंदर लंबे समय तक छिपी रह सकती हैं. पहली पनडुब्बी 2026 में पाकिस्तान नौसेना में शामिल हो जाएगी. सभी 8 साल 2028 तक आ जाएंगी.
ये सौदा करीब 5 अरब डॉलर का है. इससे पाकिस्तान की समुद्री ताकत बढ़ेगी और अरब सागर में भारत के लिए चुनौती बनेगी. लेकिन भारत की नौसेना बहुत बड़ी और मजबूत है.
यह भी पढ़ें: सेना आधी करने की अमेरिकी शर्त यूक्रेन के लिए क्या गलती साबित होगी? रूस से कौन से खतरे बने रहेंगे
ये पनडुब्बियां पाकिस्तान की पुरानी पनडुब्बियों से बहुत बेहतर हैं. इससे पाकिस्तान भारत के जहाजों पर हमला करने या ब्लॉक करने की ताकत बढ़ जाएगी.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने किया अमेरिकी मिसाइल से अटैक, रूसी एयर डिफेंस ने उसे तबाह भी किया और लॉन्च साइट भी उड़ा दिया

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











