पाकिस्तान को क्यों अवैध कब्जे पर भारत का बुलडोजर चलने का डर?
AajTak
बॉर्डर पार पाकिस्तान में जारी रनिंग कमेंट्री में एक ही TAPE नॉनस्टॉप बज रहा हैं. पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान पर इन दिनों पाकिस्तानी मीडिया के स्टूडियों में डिबेट जारी है. आखिर पाकिस्तान को क्यों लगने लगा है कि अवैध कब्जे पर भारत का बुलडोजर चलने वाला हैं, देखें ये रिपोर्ट सीधे पाकिस्तान से.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











