
पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर्स ने किया नियमों का उल्लंघन... ICC ने दी सजा
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तानी टीम अपने घर में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है. बुधवार (12 फरवरी) को हुए एक मैच में पाकिस्तानी टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इसी मैच में तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी, बल्लेबाज कामरान गुलाम और सऊद शकील ने नियमों का उल्लंघन किया.
इसी महीने से पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. मगर इससे पहले पाकिस्तान टीम के तीन स्टार खिलाड़ी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें सजा भी सुनाई है.
दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तानी टीम अपने घर में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है. इसमें मेजबान टीम के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी हैं. अफ्रीका बाहर हो गई है. जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (14 फरवरी) को फाइनल खेला जाएगा.
बुधवार (12 फरवरी) को हुए एक मैच में पाकिस्तानी टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इसी मैच में तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी, बल्लेबाज कामरान गुलाम और सऊद शकील ने नियमों का उल्लंघन किया.
बवुमा से उलझे कामरान और शकील
आईसीसी ने आफरीदी को आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन के मामले में सजा देते हुए उनकी 25% मैच काट ली. दरअसल, मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रेटज्के अपनी पारी के दौरान 28वें ओवर में रन दौड़ रहे थे, उस वक्त शाहीन उनके रास्ते में आ गए थे. ऐसे में ICC ने उन्हें विरोधी टीम के खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क का दोषी पाया गया.
दूसरी ओर कामरान और शकील को साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा के उलझने का दोषी पाया है. मैच में बवुमा 29वें ओवर में रनआउट हो गए थे. इसी दौरान कामरान और शकील ने बवुमा के करीब जाकर जश्न मनाया था. इस मामले में दोनों को दोषी पाया गया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











