
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत आने पर क्या बोले अमित शाह?
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के भारत आने के मामले पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहले भी पाकिस्तान से नेता शामिल आते रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत की सीमा के अंदर किसी भी हमले का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे.
गृहमंत्री अमित शाह ने आजतक के कर्नाटक राउंडटेबल कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि SCO समिट के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भारत आना क्या नई शुरुआत है? इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहले भी पाकिस्तान से नेता शामिल आते रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में SCO के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्रियों की मीटिंग थी, जिसकी मैंने ही अध्यक्षता की थी. इसमें भी पाकिस्तान के मंत्री ऑनलाइन जुड़े थे. UN की मीटिंग हो या फिर G20 की मीटिंग हो तो इसमें सभी लोगों का मिलना सामान्य बात है. लेकिन भारत की सीमा के अंदर किसी भी हमले का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे.
लंदन स्थित भारत के दूतावास पर हाल ही में हमला हुआ था. इसे लेकर गृहमंत्री ने कहा कि विश्वभर में हमारा दूतावास कहीं पर भी हो, वह भारत की भूमि माना जाता है. हमने NIA को इतना सक्षम बनाया है कि भारत के खिलाफ विदेश में भी कोई षड्यंत्र होता है तो इसकी जांच कर सकती है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस रजिस्टर किया था. प्रारंभिक जांच की गई. दूतावास से रिपोर्ट भी आ गई. इसके आधार पर हमने एनआईए को जांच सौंप दी है. भारत के दूतावास पर हमला मोदी सरकार हल्के में नहीं लेगी. देश के कानून के हिसाब से कठोर कार्रवाई की जाएगी.
भुट्टो कब आ रहे हैं भारत?
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो अगले महीने भारत आने वाले हैं. वह गोवा में 4-5 मई को होने वाली विदेश मंत्रियों की एससीओ समिट में हिस्सा लेंगे. 2014 में तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ के भारत आने के बाद यह किसी पाकिस्तानी नेता की यह पहली भारत यात्रा होगी.
पीएफआई के मुद्दे क्या बोले अमित शाह?
अमित शाह ने पीएफआई के मुद्दे पर बीजेपी को वोट मिलने से संबंधित सवाल पर कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि विकास को मुद्दा बनाया जाए. उन्होंने पिछले चुनाव और इस चुनाव को लेकर सवाल पर कहा कि बीजेपी इस बार बहुत अच्छी स्थिति में है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








