
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी को बताया भ्रष्ट
AajTak
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने का समर्थन किया था. इमरान खान ने यहां तक कहा था कि अफगानों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया है.
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को भ्रष्ट कहा है. बुधवार को मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ दिन पहले उज्बेकिस्तान में अशरफ गनी को समझाने की बहुत कोशिश की थी, मैं भी उस मीटिंग में था लेकिन वह गलतफहमी से पीड़ित थे. 18 August 2021 Talking to the media on the political situation in the country, click on the link below for the Rest of the video👇https://t.co/ught4X4j3x@MoIB_Official@GovtofPakistan pic.twitter.com/KiseDDMXkn
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









