
फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, शेख हसीना के सैकड़ों समर्थक अरेस्ट, युनूस सरकार ने सड़क पर उतारी आर्मी
AajTak
शेख हसीना की पार्टी के समर्थकों और भूमिगत हुए नेताओं ने आज ढाका के गुलिस्तान, जीरो पॉइंट, नूर हुसैन स्क्वायर इलाकों में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है. अपने नेताओं को गलत तरीके से फंसाने, छात्र विंग पर प्रतिबंध लगाने और एएल कार्यकर्ताओं को सताने के लिए अवामी लीग द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है.
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही लगातार हलचल मची हुई है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से शरण लेने के बाद तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग आज ढाका में मौजूदा अंतरिम सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है जिसे देखते हुए अंतरिम युनूस सरकार ने सेना को सड़कों पर उतार दिया है.
इस बीच ढाका में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस ने सख्ती बरती है. बांग्लादेश की सेना ने आज उनके प्रदर्शन से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.
पार्टी समर्थक और भूमिगत हुए नेता ढाका के गुलिस्तान, जीरो पॉइंट, नूर हुसैन स्क्वायर इलाकों में सड़कों पर उतरेंगे. अपने नेताओं को गलत तरीके से फंसाने, छात्र विंग पर प्रतिबंध लगाने और एएल कार्यकर्ताओं को सताने के लिए अवामी लीग द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है.
सेना की 191 टुकड़ियां तैनात
अवामी लीग के जमावड़े और विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए बांग्लादेश की सेना, पुलिस और स्कूल कॉलेज तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इन इलाकों में बड़ा जमावड़ा किया हुआ है. बीएनपी और जमात ने घोषणा की थी कि वे आवामी लीग को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देंगे. ढाका पुलिस ने उन्हें विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है. दोपहर 3 बजे के बाद ढाका में भारी प्रदर्शन होने की उम्मीद है. देशभर में बीजीबी की 191 टुकड़ियाँ तैनात की गई हैं.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: आज सड़क पर उतरेंगे शेख हसीना की पार्टी के कार्यकर्ता, युनूस सरकार ने बताया 'फासिस्ट', कहा- प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं!

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









