
जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के टेलीकास्ट के बाद बैन किया था ऑस्ट्रेलियाई चैनल? अब कनाडा सरकार ने दी सफाई
AajTak
कनाडा सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टुडे को कनाडा में कभी प्रतिबंधित नहीं किया गया. भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री वोंग दोनों की मीडिया टिप्पणियों को कनाडा में आसानी से और स्वतंत्र रूप से देखा जा सकता है.
विदेशमंत्री एस जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के टेलीकास्ट के बाद कनाडाई सरकार की ओर से ऑस्ट्रेलिया टुडे आउटलेट को बैन करने की खबरों पर काफी हंगामा मचा था. अब इसे लेकर कनाडा सरकार ने सफाई दी है. बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया टुडे को कनाडा में कभी प्रतिबंधित नहीं किया गया. भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री वोंग दोनों की मीडिया टिप्पणियों को कनाडा में आसानी से और स्वतंत्र रूप से देखा जा सकता है.
कनाडाई सरकार ने कहा कि कनाडा में मेटा (जो फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करता है) ने अपनी साइट पर न्यूज कॉन्टेन्ट की शेयरिंग को ब्लॉक कर दिया है. चाहे वह किसी भी आउटलेट का हो.
इसकी वजह ये है कि मेटा ने साल 2023 में एक फैसला लिया था, जिसके तहत कनाडा में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूज कॉन्टेंट को ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया था. यह मेटा की ओर से ग्लोबल लेवल पर अपने प्लेटफॉर्म पर न्यूज कॉन्टेंट पर जोर न देने की व्यापक व्यावसायिक रणनीति के तहत है.
भारत ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा था कि वह कनाडा द्वारा आउटलेट पर प्रतिबंध लगाने के कदम से हैरान है और इस बात पर जोर दिया कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कनाडा के पाखंड को उजागर करता है. ऑस्ट्रेलिया टुडे ने कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में जयशंकर और ऑस्ट्रेलियाई विदेशमंत्री पेनी वोंग की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित किया था.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि हमें पता चला है कि इस आउटलेट के सोशल मीडिया हैंडल (पेज) को ब्लॉक कर दिया गया है और कनाडा में अब ये दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं है. इस हैंडल ने एस जयशंकर और पेनी वोंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित किया था, इसके एक घंटे या कुछ घंटे बाद ही प्रतिबंध लगाया गया था. इससे हम हैरान हैं, ये हमें अजीब लग रहा है. उन्होंने कहा कि फिर भी मैं यही कहूंगा कि ये ऐसे एक्शन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कनाडा के पाखंड को एक बार फिर उजागर करती हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









