
खचाखच भरा स्टेशन, अचानक फटा बम और मच गई भगदड़... पाकिस्तान ब्लास्ट का Video, 25 की गई जान
AajTak
Quetta Railway Station Blast: सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तभी जोरदार विस्फोट होता है और अफरातफरी मच जाती है. विस्फोट इतना जोरदार होता है कि स्टेशन की छत उड़ जाती है और प्लेटफॉर्म पर शव बिखरे पड़े दिख रहे हैं.
पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच ने कहा कि जिन 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है उनमें पाकिस्तानी सेना के चौदह जवान शामिल हैं. क्वेटा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हुई विस्फोट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तभी जोरदार विस्फोट होता है और अफरातफरी मच जाती है. विस्फोट इतना जोरदार होता है कि स्टेशन की छत उड़ जाती है और प्लेटफॉर्म पर शव बिखरे पड़े दिख रहे हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है. जियो टीवी के मुताबिक इस ब्लास्ट के पीछे का सटीक कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम हिस्से में आतंकवादी हमलों में वृद्धि और दक्षिण में बढ़ते अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है. क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा, 'विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर तब हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी. इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.' बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि हमले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया गया, क्योंकि वह स्टेशन छोड़ने की तैयारी कर रही थी.
इस घटना से रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. इसके बाद अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा, 'हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं. आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट को निशाना बनाकर तब फिदायीन हमला (सुसाइड अटैक) किया गया, जब जवान इन्फैंट्री स्कूल में कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इस हमले को बीएलए की फिदायी यूनिट माजिद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. आगे की जानकारी जल्द ही मीडिया को जारी की जाएगी.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









