
'लेबनान में मेरे आदेश पर हुआ था पेजर अटैक...', घातक हमले पर इजरायली PM नेतन्याहू का कबूलनामा
AajTak
इस साल 17 और 18 सितंबर के बीच ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए, जिसमें लगभग 40 लोग मारे गए और 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए. हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए गए हजारों पेजर महज 30 मिनट में ब्लास्ट कर गए, जबकि हिज्बुल्लाह के लड़ाके इजरायली रडार से बचाने के लिए ऐसे पेजर का इस्तेमाल कर रहे थे जिनमें जीपीएस, माइक्रोफोन और कैमरे नहीं थे.
लेबनान में हुए पेजर अटैक को लेकर पहली बार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है. उन्होंने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने ही सितंबर में लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर पेजर हमले को मंजूरी दी थी, जिसमें लगभग 40 आतंकवादी मारे गए और 3,000 से अधिक घायल हो गए.
नेतन्याहू के प्रवक्ता ओमर दोस्तरी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "नेतन्याहू ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी."
रविवार 10 नवंबर को एक कैबिनेट बैठक में नेतन्याहू ने यह भी स्वीकार किया कि इजरायली सेना ने सीधे आदेश मिलने के बाद बेरूत में एक सटीक हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई.
टाइम्स ऑफ इजरायल ने नेतन्याहू के हवाले से कहा, "पेजर ऑपरेशन और (हसन) नसरल्लाह का खात्मा रक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक क्षेत्र में उनके लिए जिम्मेदार लोगों के विरोध के बावजूद किया गया."
बता दें कि इस साल 17 और 18 सितंबर के बीच ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए गए हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए, जिसमें लगभग 40 लोग मारे गए और 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए.
सूत्रों के मुताबिक, लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए गए पेजर महज 30 मिनट में ब्लास्ट कर गए, जबकि हिज्बुल्लाह के लड़ाके इजरायली रडार से बचाने के लिए ऐसे पेजर का इस्तेमाल कर रहे थे जिनमें जीपीएस नहीं था, कोई माइक्रोफोन और कैमरे नहीं थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









