
गाजा में स्कूल-अस्पताल पर IDF का भीषण हवाई हमला, 24 घंटे में 47 लोगों की मौत
AajTak
इजरायल ने मध्य गाजा के अल-अक्सा अस्पताल पर सात महीने में आठवीं बार बमबारी की है. इसमें कम से कम तीन फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस तरह बीते 24 घंटे में 47 फिलिस्तीनियों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं.
इजरायल ने एक बार फिर बेकसूर फिलिस्तीनियों पर कहर ढा दिया है. सात महीने में आठवीं बार इजरायल ने मध्य गाजा के अल-अक्सा अस्पताल पर बमबारी की है. इस हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए, जबकि एक स्थानीय पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. इस तरह बीते 24 घंटे में 47 फिलिस्तीनियों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं.
गाजा के दीर अल बलाह में मौजूद अल-अक्सा अस्पताल की आपातकालीन इमारत के बाहर हुए इस हमले के बाद लोग दहशत के मारे इधर-उधर भागते दिखे, वहीं इस दौरान इजरायली हेलीकॉप्टर ऊपर से गोलीबारी करता नजर आया. इजरायली सेना के विमान ने यहां विस्थापित लोगों को शरण देने वाले एक तंबू को भी निशाना बनाया. इसमें दो फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
इस हमले के बाद इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर बताया है कि अस्पलात परिसर में हमास के लड़ाके छिपे हुए थे. उनको निशाना बनाकर हमला किया गया है. वहीं फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय कहना है कि अस्पतला परिसर में हमास का कोई लड़ाका नहीं था. हमले के दौरान मरीज और अस्पताल में शरण लिए हुए लोग ही थे. इन लोगों को ही इजरायल ने निशाना बनाया.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायल ने शनिवार को दीर अल बलाह के साथ-साथ गाजा पट्टी के कई और इलाकों में भी हमले किए जिसमें 44 फिलिस्तीनियों की जान चली गई, जबकि 81 घायल हो गए. इजरायल और हमास के बीच संघर्ष को एक साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन गाजा पट्टी में इजरायली बमबारी थमने का नाम नहीं ले रहा.
शुक्रवार को भी इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी के अलग-अलग इलाकों में हवाई हमले किए. इसमें 39 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि 123 घायल हो गए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक गाजा सिटी में फहद अल-सबा नाम के स्कूल पर हुए हवाई हमले में पांच फिलिस्तीनियों की मौत हुई. वहीं खान यूनिस के शरणार्थी कैंप पर हुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई.
गाजा में पिछले एक साल से जारी सैन्य कार्रवाई के बीच यूएन ने उत्तरी गाजा पट्टी के कुछ हिस्सों आकाल पड़ने की बात कही है. बता दें कि इजरायल ना सिर्फ गाजा में बम बरसा रहा है, बल्कि पूरे इलाके की घेराबंदी भी कर रखा है. इसकी वजह से यहां पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही. ऐसे में फिलिस्तीनी दाने-दाने का मोहताज है. लोग भूखे मर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








