
कतर ने गाजा संघर्ष विराम मध्यस्थता से खुद को किया अलग, 'गंभीर इच्छाशक्ति' की कमी बनी वजह
AajTak
कतर ने गाजा संघर्ष विराम मध्यस्थता से खुद को अलग कर लिया है. उसका कहना है कि हमास और इजरायल की ओर से 'ईमानदार इच्छाशक्ति' की कमी है. हालांकि, दोनों पक्ष गंभीर राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हैं, तो कतर फिर से मध्यस्थता में लौट सकता है.
गाजा संघर्ष विराम समझौते के लिए मध्यस्थता करने वाले प्रमुख देशों में से एक, कतर ने अब खुद को इस प्रक्रिया से अलग कर लिया है. इसके पीछे मुख्य कारण यह बताया गया है कि न तो हमास और न ही इजरायल की ओर से 'गंभीर इच्छाशक्ति' दिखाई दे रही है, जिससे वार्ता की दिशा में कोई ठोस कदम उठ सके. एक राजनयिक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने कहा, 'कतर अब तब तक गाजा संघर्ष विराम समझौते की मध्यस्थता की कोशिशें बंद रखेगा जब तक हमास और इजरायल बातचीत की टेबल पर लौटने की ईमानदार इच्छाशक्ति नहीं दिखाते.' इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि कतर ने निष्कर्ष निकाला है कि दोहा में हमास के राजनीतिक कार्यालय का अब कोई उद्देश्य नहीं रह गया है.
यह भी पढ़ें: हमास और हिज्बुल्लाह से भिड़े नेतन्याहू का क्या होगा भविष्य? इजरायल के सर्वे में सामने आई ये बड़ी बातें
कतर, अमेरिका और मिस्र के साथ मिलकर कई महीनों से इस कोशिश में लगा हुआ था कि गाजा में चल रहे संघर्ष को समाप्त किया जा सके और 7 अक्टूबर, 2023 के बाद से हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों को रिहा करवाया जा सके.
हालांकि, एक अन्य अधिकारी के अनुसार, यदि दोनों पक्ष 'गंभीर राजनीतिक इच्छाशक्ति' दिखाते हैं, तो कतर की ओर से मध्यस्थता के प्रयासों को फिर से शुरू करने की संभावना है. यह जानकारी एसोसिएटेड प्रेस को दी गई है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की जीत से इजरायल में जोश, ईरान के उड़ेंगे होश?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











