
जिनपिंग के अरमानों पर ट्रंप फेरने जा रहे पानी! चीन का खेल बिगाड़ देगा एक फैसला
AajTak
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव जीतना चीन की डगमगा रही अर्थव्यवस्था के लिए और ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. जबकि इस समय चीन अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत स्थिति में लाने के लिए खूब मेहनत कर रहा है.
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने से डगमगाती अर्थव्यवस्था से परेशान चीन की चिंता और बढ़ गई है. इस समय चीन अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है. ऐसे में ट्रंप का चुनाव जीतना चीन के मास्टर प्लान पर पानी फेर सकता है. चुनाव प्रचार के दौरान से ही ट्रंप चीन से आयात होने वाले सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाने का वादा करते रहे हैं. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में चीन के सामान पर 60 फीसदी तक टैरिफ लगा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ट्रंप का यह फैसला आर्थिक लिहाज से चीन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
ट्रंप की जीत के बाद चीन में इसे लेकर अभी से डर दिखने लगा है. गुरुवार को चीनी सामान पर ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के संभावित फैसले को लेकर सवाल हुआ तो चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रेड वॉर से किसी का भला नहीं होने वाला है.
कोरोना के बाद से ही चीन की विकास दर धीमी हो गई है. ऐसे में चीन को अगर सुपरपावर बनना है तो उसे जल्द से जल्द इसे मजबूत बनाने की जरूरत होगी. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोशिशें भी शुरू कर दी हैं. कोविड शुरू होने के बाद यानी पिछले चार सालों से चीन में प्रॉपर्टी से लेकर कई सेक्टर में मंदी का सामना कर रहे हैं. सरकार पर कर्ज बढ़ रहा है और इसके साथ ही देश में बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में चीनी सामान पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया था. चीन के विश्लेषक बिल बिशप का कहना है कि ट्रंप अगर टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं तो हमें इस पर यकीन करना चाहिए. वह ऐसा कर सकते हैं.
ट्रंप ने पहले कार्यकाल में जब टैरिफ बढ़ाया था तो उसका बड़ा असर चीन पर हुआ था. ऐसे में ट्रंप अब अपने वादे के अनुसार टैरिफ को 60 फीसदी तक बढ़ा देते हैं, वह भी उस समय जब चीन की अर्थव्यवस्था की गाड़ी डगमगा रही है तो यह सब चीन के लिए और ज्यादा चिंताजनक हो जाएगा.
कोरोना के बाद से ही चीन की हालत खराब

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











