
पाकिस्तान के आगे गिड़गिड़ाया हमास का 'बिन लादेन', बोला- इजरायल को परमाणु युद्ध की धमकी देकर...
AajTak
इजरायल की ओर से लगातार किए जा रहे ताबड़तोड़ हमलों ने एक बार फिर गाजा के कई शहरों को तबाह कर दिया है. 20 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. युद्ध अपने चरम पर है. इसी बीच हमास का 'ओसामा बिन लादेन' कहलाने वाले इस्माइल हानिया ने पाकिस्तान से अपील की है कि वो इजरायल को परमाणु युद्ध की धमकी दे.
गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग चरम पर है. इजरायल की ओर से लगातार किए जा रहे ताबड़तोड़ हमलों ने एक बार फिर गाजा के कई शहरों को तबाह कर दिया है. 20 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. 50 हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन ये जंग अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. इसी बीच हमास के 'ओसामा बिन लादेन' कहलाने वाले इस्माइल हानिया ने पाकिस्तान से अपील की है कि वो इजरायल को परमाणु युद्ध की धमकी दे.
पाकिस्तान में आयोजित हमास नेताओं और इस्लामिक स्कॉलर्स की एक कांफ्रेंस में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया ने भी संबोधित किया. उसने कहा कि पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है. यदि वो इजरायल को परमाणु युद्ध की धमकी दे तो इस जंग को रोका जा सकता है. उसे मुस्लिम देशों के समर्थन में आगे आना चाहिए. उसने कहा, "पाकिस्तान एक मजबूत देश है. यदि पाकिस्तान इजरायल को धमकी दे तो युद्ध रुक सकता है. हमें पाक से बहुत उम्मीदें हैं. वो इजरायल को पीछे हटने के लिए मजबूर कर सकता है."
गौरतलब है कि पाकिस्तान अपने परमाणु बम को 'इस्लामिक एटम बम' कहता आया है. इतना ही नहीं डींग मारता रहा है कि उसका परमाणु बम मुस्लिम देशों की रक्षा के लिए है. धर्म का ये कार्ड खेलकर पाकिस्तान ने सऊदी अरब से यूएई तक से करोड़ों डॉलर दोनों हाथों से लूटे हैं. लेकिन उसके इस झूठ की पोल हमास की वजह से खुल गई है. हमास लगातार पाकिस्तान से इजरायल के खिलाफ मदद मांग रहा है. कहता रहा है कि वो अपने इजरायल को धमकाए. लेकिन पाकिस्तान इजरायल का नाम लेते ही थर-थर कांपता रहा है.
इस्माइल हानिया हमास का चेयरमैन है. उसने 2017 से खालिद मेशाल के उत्तराधिकारी के तौर पर ये काम संभाला था. वो इन दिनों कतर की राजधानी दोहा में रहता है. वहीं से हमास का काम-काज देखता है, क्योंकि मिस्र ने उसके गाजा आने-जाने पर रोक लगा रखी है. हमास की कई इकाइयां हैं, जो राजनीतिक, फौजी या सामाजिक काम-काज संभालती हैं. हमास की नीतियां एक कंसल्टेटिव बॉडी तय करती है. इसका मुख्यालय गाजा पट्टी इलाके में ही हैं. गाजा में स्थित हानिया के घर को आईडीएफ ने बमबारी में उड़ा दिया था.
यह भी पढ़े: टेडी बियर में स्नाइपर गन और बम छिपाकर हमले कर रहा हमास, इजरायल ने किया बेनकाब

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










