
पाकिस्तान के अरशद चाय वाले ने अब किया लंदन का रुख, वहां कैफे खोलने की तैयारी
AajTak
साल 2016 में एक फोटो के जरिए सोशल मीडिया सनसनी बना नीली आंखों वाला पाकिस्तानी लड़का अरशद अब लंदन में कैफे खोलेगा. पाकिस्तान के इस्लामाबाद और हिल स्टेशन मीर में अरशद का कैफे काफी फेमस है.
साल 2016 में एक फोटो के जरिए सोशल मीडिया सनसनी बना नीली आंखों वाला पाकिस्तानी लड़का अरशद अब लंदन में कैफे खोलेगा. पाकिस्तान के इस्लामाबाद और हिल स्टेशन मीर में अरशद का कैफे काफी फेमस है. https://t.co/93Qg6CHexh @Albatrouz_ pic.twitter.com/Sv9lPv1SSB पाकिस्तान के ‘अरशद चाय वाले’ को आप नहीं भूले होंगे. वहीं नीली आंखों वाले अरशद खान जो कुछ साल पहले तक इस्लामाबाद में छोटा सा चाय का स्टाल चलाते थे और उनकी चाय बनाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ऐसी छाई कि वो रातोरात मशहूर हो गए. अरशद को कई मॉडलिंग असाइनमेंट मिले. लेकिन फिर वो लाइमलाइट से दूर हो गए. पिछले साल उनका नाम इस्लामाबाद के अपमार्केट में ‘कैफे चाय वाला’ आउटलेट खोलने की वजह से फिर सुर्खियों में आया. इसके बाद इसी ब्रैंड से इस साल जनवरी में पाकिस्तान के हिल स्टेशन मरी में भी एक आउटलेट खोला गया. अरशद ने अब लंदन का रुख किया है. अरशद के मुताबिक वो इसी साल लंदन में कैफे खोलने जा रहे हैं.'एक बेड के लिए 100 कतार में थे, मरीज के मरने का इंतजार था', हालात बता भावुक हुए गोरखपुर DM 23 साल के अरशद ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, मजबूती और तरक्की सिर्फ लगातार कोशिश करने से मिलते हैं. कैफे चायवाला इस साल के आखिर तक लंदन में अपना पहला आउटलेट इंशाअल्लाह खोलेगा.”
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








