
पाकिस्तान की संसद में गूंजा इमरान खान का मुद्दा, शहबाज के मंत्री के बयान पर बवाल, PTI ने दिया अल्टीमेटम
AajTak
पाकिस्तान की सरकार ने 27 नवंबर को शाम पांच बजे नेशनल असेंबली का आपात सत्र बुलाया था. संसद का यह सत्र ऐसे समय में बुलाया गया है, जब देश में सुरक्षा के हालात बेहद खराब हैं.
पूरा पाकिस्तान ये जानना चाहता है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कहां हैं और किस हालत में है. शहबाज सरकार और रावलपिंडी की अदियाला जेल भले ही बार-बार दावा कर रहे हैं कि इमरान खान बिल्कुल ठीक हैं, दुरुस्त हैं लेकिन इमरान का परिवार और उनकी पार्टी यह मानने को कतई तैयार नहीं है. इस बीच इमरान खान का मामला आज पाकिस्तान की संसद में भी गूंजा.
पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद फैजल जावेद ने कहा कि हमारी मांग है कि अगले 24 घंटों में इमरान को उनके परिवार से मिलने दिया जाए. इमरान को पूरी तरह से एकांत कारावास में क्यों रखा गया है?
पीटीआई सांसद फैजल जावेद ने संसद में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया कि इमरान के परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने इस मामले को सीनेट में भी उठाने की मंजूरी मांगी और सरकार से इस पर जवाब देने को कहा.
इस पर पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने नियमों का हवाला दिया, जिस पर बवाल हो गया और संसद की कार्यवाही आगे नहीं चल पाई. चौधरी ने कहा कि इमरान खान मोस्ट वीआईपी कैदी हैं. इमरान से मिलने को लेकर पीटीआई ड्रामा कर रही है. उनसे जेल के मैनुअल के हिसाब से ही मिलने दिया जाएगा.
इमरान खान को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर
पिछले कुछ दिनों से इमरान खान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है. इमरान की तीनों बहनों का आरोप है कि उन्हें तीन हफ्तों से इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. वकील को भी इमरान से मिलने की इजाजत नहीं है. ऐसे में कई तरह के कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आई हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









