
पाकिस्तान की मांग पर एक्शन में UN, कुरान जलाए जाने की घटना पर उठाया ये कदम
AajTak
पिछले सप्ताह बकरीद के मौके पर स्वीडन के स्टॉकहोम में एक मस्जिद के सामने 37 वर्षीय सलवान मोमिका ने कुरान जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था. बकरीद के मौके पर कुरान जलाए जाने से जहां एक तरफ मुस्लिम बहुल देश भड़के हुए हैं. वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने भी तत्काल बैठक बुलाई है.
बकरीद के मौके पर स्वीडन में जलाए गए कुरान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. 57 मुस्लिम बहुल देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने भी कुरान जलाए जाने की घटना पर एक आपात बैठक बुलाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने यह बैठक पाकिस्तान के अनुरोध पर बुलाई है.
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में धार्मिक घृणा को लेकर बढ़ते मामले पर बहस होने की संभावना है.
पाकिस्तानी वेबसाइट Tribune Express के मुताबिक, UNHRC के प्रवक्ता पास्कल सिम ने कहा, "पाकिस्तान के साथ कुछ अन्य देशों ने यूरोपीय और अन्य देशों में पवित्र कुरान के बार-बार अपमान और धार्मिक घृणित कृत्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर चर्चा की मांग की थी. संयुक्त राष्ट्र इस अनुरोध पर तत्काल सत्र आयोजित करेगा."
जिनेवा में पाकिस्तान के राजूदत खलील हाशमी ने सोमवार को पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के 19 सदस्य देशों की ओर से UNHRC के अध्यक्ष को पत्र लिखकर तत्काल चर्चा की मांग की थी. हाशमी ने कहा कि स्वीडन में कुरान जलाए जाने की घटना एक भड़काऊ कृत्य है. जिसकी दुनिया भर के देशों ने निंदा की है. इस तरह की निरंतर घटनाएं मानवाधिकार परिषद की ओर से तत्काल कार्रवाई की मांग करती है.
स्वीडन में बकरीद के मौके पर सलवान मोमिका ने स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान जलाकर प्रदर्शन किया था. स्वीडिश पुलिस ने मोमिका को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा के तहत कुरान जलाने की अनुमति दी थी. अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद मोमिका ने 200 लोगों की उपस्थिति में कुरान जलाई थी.
यह पहली बार नहीं है जब स्वीडन में कुरान जलाने की घटना सामने आई है. इससे पहले जनवरी में भी स्टॉकहोम में कुरान जलाने की घटना सामने आई थी. डेनमार्क के एक धुर-दक्षिणपंती नेता ने कुरान को फाड़कर उसमें आग लगा दी थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










