
पाकिस्तान की जो थी आखिरी उम्मीद, उस पर अमेरिका ने फेरा पानी
AajTak
आर्थिक तंगी झेल रहा पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष की कुछ सख्त शर्तों में छूट चाहता है. इसलिए वह आईएमएफ से अनुरोध भी कर रहा है. ऐसे में आईएमएफ में दबदबा रखने वाले अमेरिका ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है.
आर्थिक संकट से निकलने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान की अब उम्मीद की आखिरी किरण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ है. पाकिस्तान लगातार अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से बेलआउट प्रोग्राम के तहत कर्ज लेने की कुछ शर्तों में छूट की मांग कर रहा है. ऐसे में आईएमएफ में दबदबा रखने वाले अमेरिका ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान आर्थिक सुधारों के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे.
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को आईएमएफ की ओर से छूट देने के सवाल पर नेड प्राइस ने कहा कि, अंत में यह आईएमएफ को ही तय करना है कि वह शर्तों में छूट देने के लिए तैयार है या नहीं. नेड प्राइस ने आगे कहा कि, ''हम पाकिस्तान को सुधार की राह पर देखना चाहते हैं. पाकिस्तान के सहयोगी बनना चाहते हैं."
आईएमएफ ने पाकिस्तान की सरकार को खर्च में कटौती, टैक्स और निर्यात में बढ़ोतरी के जरिए राजस्व बढ़ाने के लिए कहा है.
जब भी पाकिस्तान में सुरक्षा, आर्थिक या मानवीय संकट होगा, तब अमेरिका साथ देगा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि, जब-जब पाकिस्तान में सुरक्षा, आर्थिक या मानवीय संकट होगा, अमेरिका उसका हमेशा साथ देगा. नेड प्राइस ने आगे कहा कि पिछले साल पाकिस्तान में आई बाढ़ के बाद से ही अमेरिका लगातार पाकिस्तान के साथ मिलकर इससे उबरने के लिए काम कर रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








