
'पाकिस्तान की गुहार के बाद सैन्य कार्रवाई सिर्फ स्थगित, फिर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे...', आदमपुर में गरजे पीएम मोदी
AajTak
आदमपुर एयरबेस पर जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का एक-एक पल भारत की सेनाओं के सामर्थ्य की गवाही देता है. इस दौरान हमारी सेना का तालमेल वाकई में शानदार था. उन्होंने कहा कि आर्मी, नेवी या एयर फोर्स सबका तालमेल जबरदस्त था.
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस का दौरा कर एयर वॉरियर्स से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी ने आदमपुर जाकर पाकिस्तान के झूठ का भी पर्दाफाश किया है, क्योंकि यह वही एयरबेस है जिसे पाकिस्तान ने निशाना बनाने का झूठा दावा किया था. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश की सेनाओं ने अपने पराक्रम का शानदार परिचय दिया है और अब ऑपरेशन सिंदूर ही भारत का न्यू नॉर्मल है.
भारत ने तय किए तीन सूत्र
पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम साफ है. अब फिर कोई आतंकी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा. उन्होंने कहा कि यह हमने सर्जिकल स्ट्राइक के समय देखा है, एयर स्ट्राइक के समय देखा है, और अब तो ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है. उन्होंने कहा कि भारत ने अब तीन सूत्र तय कर दिया हैं.
पहला- अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे.दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा.तीसरा- हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखते.
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाने के बाद भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है, अगर पाकिस्तान ने फिर से सैन्य दुस्साहस या आतंकी गतिविधि दिखाई तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. यह जवाब हम अपनी शर्तों पर देंगे. इस फैसले के पीछे का विश्वास आप सबका शौर्य, साहस और सजगता है. इस जज्बे को बरकरार रखते हुए हमें लगातार सजग रहना है.
तीनों सेनाओं का शानदार तालमेल

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







