
पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के 18 आतंकी कैद... लखनऊ जेल की बढ़ाई गई सुरक्षा
AajTak
दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ जिला जेल में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है. हाई सिक्योरिटी बैरक में 50 कैदी रखे गए हैं, जिनमें 18 से अधिक आतंकी हैं. जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया और मुलाकातियों के लिए आधार और पहचान पत्र अनिवार्य किया. सभी गतिविधियों पर सीसीटीवी निगरानी रखी जा रही है.
दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ जिला जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में करीब 50 बंदी रखे गए हैं, जिनमें 18 से अधिक आतंकी कैदी हैं. बढ़ते सुरक्षा जोखिम को देखते हुए अधिकारियों ने पूरे परिसर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल और जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने सोमवार को सुरक्षा से जुड़ी बैठक की. इस बैठक में डिप्टी जेलरों को सतर्कता बढ़ाने, हर गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए.
यह भी पढ़ें: मयूर विहार और कनॉट प्लेस भी गया था उमर, धमाके से पहले दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा कार
जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक, मुख्य प्रवेश द्वार, चहारदीवारी और वॉच टॉवर पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पूरे जेल परिसर की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जेलकर्मियों की भी तलाशी ली जा रही है ताकि कोई संदिग्ध वस्तु भीतर न पहुंच सके.
खाने-पीने की वस्तुओं तक की जांच की जा रही है
अब किसी भी मुलाकाती को जेल में प्रवेश से पहले आधार कार्ड और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इनके अलावा, बंदियों को दिए जाने वाले खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की सख्त चेकिंग की जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








