
पाकिस्तान उच्चायोग का बड़ा कदम, 2100 सिख तीर्थयात्रियों को जारी किया वीजा
AajTak
पाकिस्तान उच्चायोग ने 2100 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को बाबा गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव (प्रकाश पर्व) में भाग लेने के लिए वीजा जारी कर दिया है. ये तीर्थयात्री ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब और डेरा साहिब जैसे पवित्र गुरुद्वारों का दर्शन करेंगे, जहां 4 से 13 नवंबर 2025 तक समारोह आयोजित होंगे.
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारत के 2100 से ज्यादा सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी कर दिया है. ये तीर्थयात्री पाकिस्तान में होने वाले बाबा गुरु नानक देव जी के जन्म उत्सव (प्रकाश पर्व) में भाग लेंगे. उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान जारी करके ये जानकारी दी है.
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने जारी बयान कर बताया कि पाकिस्तान में होने वाले बाबा गुरु नानक देव जी के जन्म उत्सव (प्रकाश पर्व) में भाग लेने के लिए उन्होंने 2100 से ज्यादा भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीज़ा जारी क दिया है.
4 से 13 नवंबर तक होंगे समारोह

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







