
पाकिस्तानी सेना ने अपने ही नागरिकों पर किया ड्रोन अटैक, 9 लोगों की मौत, 12 आतंकियों के मार गिराने का दावा
AajTak
Pakistani Forces Drone Strikes: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में 9 लोगों की जान चली गई. वहीं, पाकिस्तानी सेना का दावा है कि आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए इन हमलों में 12 आतंकियों को मार गिराया गया है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में 9 लोगों की जान चली गई. वहीं, पाकिस्तानी सेना का दावा है कि आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए इन हमलों में 12 आतंकियों को मार गिराया गया है. एक बयान में कहा गया कि शनिवार सुबह आतंकवाद रोधी अभियान के तहत मरदान जिले के कटलांग के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया.
रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता मुहम्मद अब्बास ने बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त के निर्देश पर मरदान-स्वात मोटरवे पर सात पुरुषों और दो महिलाओं के शव को मेडिकल कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया है. उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है. सभी शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हैं. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मारे गए लोग स्वात जिले के चरवाहे थे. उनका आतंकियों से कोई संबंध नहीं है.
इन हमलों के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को मोटरवे पर रख दिया. इस दौरान उनकी तरफ से विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. हालांकि, बातचीत के बाद लोगों को मना लिया गया. सभी शवों को डीएनए परीक्षण के लिए रेस्क्यू सर्विस 1122 को सौंप दिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 12 आतंकवादी मारे गए है. इनमें कई कुख्यात आतंकी भी शामिल हैं, जिनके सिर पर भारी इनाम था.
उन्होंने बताया कि ड्रोन अटैक में मारे गए एक आतंकी मोहसिन बाकिर के सिर पर 7 मिलियन (पाकिस्तानी रुपए) का इनाम था. उसके बाद दूसरे नंबर के कमांडर अब्बास के सिर पर 5 मिलियन (पाकिस्तानी रुपए) का इनाम था. यह ऑपरेशन हथियारबंद आतंकवादियों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था. इस दौरान क्षेत्र में चल रही आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई आतंकी मारे गए.
एक बयान में यह भी कहा गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान दुर्भाग्य से कुछ आम नागरिक भी चपेट में आ गए, जिसके वजह से उनकी मौत हो गई. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान नागरिकों की मौत अत्यधिक निंदनीय और दुखद है. उन्होंने इसे बहुत खेदजनक घटनाक्रम करार देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी क्षति से बचने के लिए प्रयास किया जाएगा.
सरकार ने कहा है कि वो घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है. पीड़ितों के परिवारों को राहत और मुआवजा उपलब्ध करा रही है. क्षेत्र में नागरिकों की मौजूदगी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. सुरक्षा बल उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नागरिकों की सुरक्षा को बनाए रखते हुए खतरों को खत्म कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि भविष्य में गलती न हो.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








