
पाकिस्तानी लड़की बोली- इस आदमी को तस्वीर से हटाओ... पोस्ट हो रही वायरल
AajTak
इस पाकिस्तानी लड़की का नाम ज़ारा नईम डार (Zara Naeem Dar) है. ज़ारा की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उसे 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. ज़ारा का ट्वीट काफी वायरल वायरल हो रहा है. यूजर्स उस पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लड़की सुर्खियां बटोर रही है. ट्विटर पर उसकी एक पोस्ट वायरल हो गई है. इस पोस्ट में उसने फोटोशॉप की मदद से अपनी तस्वीर को सुधारने में लोगों से मदद मांगी है. लेकिन यूजर्स ने उसी का मजाक बना दिया.
लड़की का नाम ज़ारा नईम डार (Zara Naeem Dar) है. ज़ारा की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. ट्विटर पर उन्हें 15 हजार से अधिक लोग अधिक फॉलो करते हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ज़ारा के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वो लाहौर की रहने वाली हैं.
ज़ारा नईम ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में वो किसी मार्केट में खड़ी नजर आ रही हैं. तस्वीर में उनके सामने एक शख्स है, जिसे ज़ारा फ्रेम से हटाना चाह रही थीं. मदद के लिए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'क्या कोई इस व्यक्ति को दाईं ओर से हटा सकता है. मुझे फोटोशॉप के बारे में नहीं पता. प्लीज.'
can someone remove the man on the right pls i don’t know photoshop pic.twitter.com/3LXit0WxnY
बस फिर क्या था इस पोस्ट के बाद तो यूजर्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखानी शुरू कर दी. वे तरह-तरह से ज़ारा की तस्वीर को एडिट कर भेजने लगे. देखते ही देखते मीम की बौछार शुरू हो गई. लोग ज़ारा का मजाक उड़ाने लगे.
किसी ने ज़ारा नईम की तस्वीर को एडिट कर उनके बगल में पाकिस्तानी नेता की फोटो चिपका दी तो किसी ने WWE रेसलर जॉन सीना की फोटो लगा दी. ज़ारा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनके दाएं तरफ वाले व्यक्ति को फ्रेम से हटा दिया जाए, तो एक यूजर ने शख्स को बाएं तरफ कर दिया और ज़ारा को दाएं तरफ कर दिया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










