
पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों पर करता था बात, जम्मू से 19 साल का युवक आतंकी साजिश में गिरफ्तार
AajTak
जम्मू में 19 साल के युवक को आतंकी गतिविधि में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ऑनलाइन कट्टरपंथी हुआ था और वह पाकिस्तान के नंबरों से संपर्क में था. पुलिस ने उसके डिजिटल डिवाइस जब्त कर जांच शुरू की है.
जम्मू में एक 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह युवक एक बड़े आतंकी मामले में संदिग्ध के रूप में सामने आया था. आरोपी मूल रूप से रियासी जिले का रहने वाला है और फिलहाल जम्मू के बठिंडी इलाके में रह रहा था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक की गिरफ्तारी बहु फोर्ट थाने में दर्ज किए गए मामले के आधार पर हुई है. गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से पूरे केस की जांच में जुट गई हैं. आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है.
आतंकी गतिविधि का मामला पुलिस प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह धारा आतंकी गतिविधियों से जुड़े अपराधों पर लागू होती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे नेटवर्क और आरोपी के संपर्कों की गहन जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है.
ऑनलाइन बना कट्टरपंथी पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि यह युवक सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए कट्टरपंथी बना. उसे इंटरनेट के माध्यम से ऐसी सामग्री मिली, जिससे वह प्रभावित हो गया. आरोप है कि आरोपी किसी आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था. उसकी ऑनलाइन गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था.
पाकिस्तान और विदेशी नंबरों से संपर्क जांच में यह भी पता चला कि युवक मोबाइल फोन के जरिए पाकिस्तान और कुछ अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क में था. यह संपर्क कितना गहरा था और इसका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसे किसी तरह की मदद या निर्देश विदेश से मिल रहे थे. यह एंगल केस को और गंभीर बनाता है.
डिजिटल डिवाइस की जांच पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त कर लिया है. विशेषज्ञ टीम इन सभी डिवाइसों की तकनीकी जांच कर रही है. यह जांच यह बताएगी कि वह किससे बात करता था, क्या योजना बना रहा था और उसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं. एजेंसियां उम्मीद कर रही हैं कि डिजिटल सबूत पूरे नेटवर्क को उजागर करने में मदद करेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









