
पाकिस्तानी टीम का 70 मिनट में सरेंडर... एशिया कप में नहीं चला PCB का 'धमकी बम'
AajTak
PCB ने दो बड़ी मांगें ICC से की थीं. पहली ये कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाया जाए और दूसरा ये कि भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर कथित राजनीतिक बयान को लेकर पेनल्टी लगे. लेकिन ICC ने दोनों मांगें खारिज कर दीं. 70 मिनट तक चलते इस ड्रामे के बाद खबर आई रेफरी तो वही रहेंगे और पाकिस्तान UAE से मैच भी खेलेगा.
एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ‘धमकी बम’ पूरी तरह फुस्स हो गया. मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग ठुकराए जाने के बाद पाकिस्तान ने पहले UAE से मुकाबला खेलने से इनकार किया, लेकिन करीब एक घंटे के भीतर सरेंडर कर दिया और टीम मैदान पर उतरने के लिए मजबूर हो गई. अब सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने एशिया कप के मुकाबले में इज्जत और पैसे के बीच में पैसे को चुना है?
कारण, मैच से पहले धमकी भरी बात करने वाले पाकिस्तान ने 70 मिनट में सरेंडर कर दिया. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जो कह रही थी कि अगर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया तो वह UAE से मैच नहीं खेलेंगी. लेकिन एक घंटे बाद ही टीम मैच खेलने को तैयार भी हो गई. वो भी तब जब ICC ने पाकिस्तान की किसी भी मांग को मानने से इनकार कर दिया. मतलब पाकिस्तान का 'धमकी बम' बुधवार को मैच से ऐन पहले भी नहीं चल सका. पाकिस्तान ड्रामा बुधवार शाम को मैच से पहले शुरू हुआ और करी 70 मिनट बाद सरेंडर कर मैच खेलने को तैयार हो गया.
पाकिस्तानी टीम के 70 मिनट में सरेंडर करने की कहानी
बुधवार शाम 6 बजे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम होटल से नहीं निकली, जबकि टीम को लेने के लिए बस होटल की लॉबी में खड़ी थी. शाम 6 बजकर 10 मिनट तक टीम की किट भी बस में पहुंच चुकी थी. लेकिन फिर पीसीबी ने कहा कि टीम होटल में ही रुके, बस में ना बैठे. ना स्टेडियम जाए. इसके बाद शाम छह बजकर 40 मिनट पर खबर आई कि पीसीबी चीफ की रमीज राजा के साथ मीटिंग चल रही है. फिर शाम सात बजे तक खबर आई कि पीसीबी ने टीम को अब स्टेडियम जाने के लिए कह दिया है. शाम 7 बजकर 10 मिनट तक पाकिस्तानी टीम फिर होटल से स्टेडियम के लिए निकली, जबकि PCB की मांग को अनसुना करके रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया. यानी 70 मिनट में पाकिस्तानी टीम को सरेंडर करना पड़ा है.
पाकिस्तान की कोई मांग नहीं चली
ऐसे में देखा जाए तो पाकिस्तान के हाथ कुछ नहीं आया. कारण, पाकिस्तान ने मांग की थी कि मैच रेफरी को हटाओ. धमकी दी थी कि नहीं हटाया तो मैच नहीं खेलेंगे. फिर खबर आई रेफरी तो वही रहेंगे और पाकिस्तान UAE से मैच भी खेलेगा. जानकारी के मुताबिक PCB ने दो बड़ी मांगें ICC से की थीं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







