
पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह ने भारत की हार के लिए मांगी थी दुआ, अब जमकर हो रही ट्रोल
AajTak
Hareem Shah on India World Cup: पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह ने भारत की हार की दुआ करते हुए एक पोस्ट किया था. अब जब भारत सेमीफाइनल का मैच न्यूजीलैंड से जीत गया है, तो हरीम काफी ट्रोल हो रही हैं.
भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल के मुकाबले में जीत हासिल कर ली है. उसने इस टीम को 70 रनों से मात दी. भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी थी. उसने न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया. मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 327 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. भारत की सेमीफाइल में जीत के साथ ही उसे 12 साल बाद फाइनल में एंट्री मिल गई है. हालांकि इस वर्ल्ड कप में बेहद घटिया प्रदर्शन करने वाला पाकिस्तान इससे खुश नहीं है.
सेमीफाइनल के मुकाबले में पाकिस्तानियों ने भारत की हार के लिए दुआ मांगी. वो भी तब जब उसके सामने कोई पाकिस्तानी टीम नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की टीम थी. इससे पता चलता है कि सामने चाहे जो टीम हो मगर पाकिस्तान केवल और केवल भारत को हारते देखना चाहता है. पाकिस्तान की टिकटॉकर हरीम शाह ने बाकायदा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट भी किया. इसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार की दुआ मांगी. भारत के इस मैच को जीतने के बाद से हरीम शाह खूब ट्रोल हो रही हैं.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आज मैंने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत के लिए अल्लाह से दुआ की. इंशाअल्लाह, अल्लाह मेरी दुआ सुनेगा और न्यूजीलैंड आज का सेमीफाइनल जीतेगा. आमीन.!!' इसके साथ ही उन्होंने दुआ मांगते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. एक यूजर ने हरीम शाह को ट्रोल करते हुए कहा कि कभी किसी के गिरने की दुआ नहीं मांगनी चाहिए, उसे शैतान भी पूरा नहीं करेगा. एक अन्य यूजर ने कहा, मोहम्मद शमी की मेहनत के आगे पाकिस्तान के 25 करोड़ लोगों का श्राप बर्बाद हो गया.
इससे पहले जब भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी, तब हरीम शाह ने इस हार के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की मांग की. पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हुई तो हरीम ने इसके लिए भी भारत को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने 9 नवंबर को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'कड़ी सुरक्षा, खराब खाना, अंपायरिंग में धांधली और चरमपंथी भीड़ के कारण भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर किया है. मैं आईसीसी से आग्रह करती हूं कि भारत में भविष्य में किसी भी कार्यक्रम की मेजबानी न हो, नहीं तो हम हिस्सा नहीं लेंगे.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










