
पांडव नगर केस: हत्या के बाद बेटे ने गड्ढे में गाड़ दी थी पिता की गर्दन, सामने आया Video
AajTak
दिल्ली के पांडव नगर मर्डर केस में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें आरोपी दीपक ने गड्ढे के पास है और उसमें गर्दन को ढकते देखा जा रहा है. पुलिस ने आरोपी दीपक और उसकी मां पूनम से रिमांड पर पूछताछ शुरू कर दी है.
दिल्ली के पांडव नगर में अंजन दास मर्डर केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस टीम ने जांच में एक के बाद एक कड़ी जोड़ी तो पूरी घटना से पर्दा उठ गया है. अब पुलिस के हाथ एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें हत्याकांड को अंजाम देने वाला सौतेला बेटा दीपक गड्ढा खोद रहा है और उसमें अंजनदास की गर्दन को ढक रहा है. दीपक ने पहले गड्ढा खोदा था, फिर गर्दन को लाकर उसमें डाल दिया था. बाद में इसे बोरियों की मदद से ढक दिया था.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक ने अपनी मां पूनम के साथ मिलकर 30 मई को पिता अंजन दास की गला रेतकर हत्या कर दी थी. दोनों ने बॉडी के 10 से 12 के टुकड़े कर दिए थे. हालांकि, अब तक सिर्फ 6 टुकड़े ही बरामद हो सके हैं. ये कुछ टुकड़े जून महीने में पुलिस को पांडव नगर के रामलीला मैदान में मिले थे. उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की और कातिलों तक पहुंच गई.
गड्ढा खोदकर गर्दन ढकते देखा जा रहा दीपक
अब सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दीपक ने पिता अंजन दास की हत्या के बाद गर्दन को काट दिया था और उसे गड्ढे में गाड़ दिया था. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी गड्ढा खोदकर गर्दन को ढक रहा है. वो बोरियां लेकर आता है और गड्ढे में डाल देता है. पुलिस का कहना है कि अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है. अंजनदास के धड़ की भी तलाश की जा रही है.
रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
इससे पहले क्राइम ब्रांच ने आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. अब दोनों आरोपी पांडव नगर पुलिस के पास है. पुलिस आगे की पूछताछ करेगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








