
पांच महीने, दो मर्डर और खौफनाक साजिश... गुजरात के इस शहर में ‘इंजेक्शन किलर’ का खौफ, मेल नर्स गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के बेरावल में मेल नर्स श्याम चौहान पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा हो गया. थायराइड की मरीज भावना बेन और अपने दोस्त अभिषेक को श्याम ने पहले बेहोश किया और फिर उनकी जान ले ली. कैसे सामने आई पूरी साजिश, पढ़ें पूरी कहानी.
Berawal Double Murder Story: गुजरात से एक अजीब खबर आई. खबर थी एक महिला और एक पुरुष के कत्ल की यानी डबल मर्डर की. जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि दोनों कत्ल एक मेल नर्स ने किए थे, जो लोगों के घरों में जाकर उन्हें इंजेक्शन दिया करता था. अब सवाल ये था कि उसने ये दो कत्ल आखिर क्यों किए? इस वजह जानना बेहद ज़रुरी है. तो चलिए आपको बताते हैं डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली पूरी कहानी.
एक के बाद एक क़त्ल के दो मामलों से गुजरात का छोटा सा शहर बेरावल सन्नाटे में आ गया. ये कहानी है एक ऐसे 'वूड-बी' सीरियल किलर की, जो पिछले पांच महीनों में एक-एक कर दो लोगों को मौत की नींद सुला चुका था और अगर वो पकड़ा नहीं जाता तो नामालूम कितने ही और लोगों को ऐसी ही ज़हरीली साजिश का शिकार बना कर मौत के मुंह में पहुंचा चुका होता.
कत्ल के लिए बंदूक या खंजर का इस्तेमाल नहीं वजह ये कि वो क़त्ल तो करता, लेकिन इसके लिए वो किसी बंदूक या खंजर को नहीं, बल्कि उन दवाओं को हथियार बनाता, जिनका इस्तेमाल आम तौर पर मरीज की जिंदगी बचाने के लिए किया जाता है. कहने की जरूरत नहीं कि दुबले-पतले और मामूली से दिखने वाले इस इंजेक्शन किलर की गिरफ्तारी से सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि गुजरात पुलिस ने भी राहत की सांस ली है.
11 नवंबर 2025, बेरावल की हुडको सोसायटी इसी तारीख पर इस खूनी कहानी की शुरुआत उस वक्त हुई, जब शहर के हुडको सोसायटी में रहने वाली एक महिला भावना बेन की रहस्यमयी हालत में मौत हो जाती है. जब भावना की मौत हुई तो घर में अकेली थी. परिवार के बाकी लोग बाहर गए हुए थे. लेकिन जब वो घर पहुंचे तो उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद देखा. उधर, भावना से फोन पर बात करने की उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो रही थीं. ऐसे में घरवालों ने किसी तरह दरवाजे का ताला खोला और जैसे ही घर के अंदर कदम रखा, सामने का मंजर देख कर ठिठक गए. बिस्तर पर भावना बेन की लाश पड़ी थी. आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई और मामले की तफ्तीश शुरू हुई.
एक तरफ पुलिस ने भावना की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, दूसरी तरफ बहुत बारीकी से मौका-ए-वारदात का मुआयना शुरू किया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने से पहले ही मौका-ए-वारदात पर नजर आई दो चीजों ने पुलिस का शक इस मौत को लेकर गहरा कर दिया.
क़त्ल का सुराग़ नंबर- 1 - बाहर से बंद ताला असल में भावना बेन की लाश घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी थी और बाहर से ताला लगा हुआ था, जो इस बात का सबूत था कि उनकी मौत के पीछे किसी ना किसी साजिश जरूर है. क्योंकि अगर उनकी मौत कुदरती होती, तो फिर बाहर से किसी के ताला लगा कर जाने का सवाल ही नहीं था. खास बात ये रही कि पुलिस ने भी जब भावना के घर वालों से पूछताछ की, तो किसी ने भी घर में बाहर से ताला लगाने की बात से मना कर दिया. लेकिन ये तो सिर्फ पहला सुराग था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







