
'पांच घंटे जिंदा दफन रहा...', शख्स ने बताया - मौत के मुंह से कैसे जिंदा बचा
AajTak
बर्फ के अंदर पांच घंटे तक दबे होने की वजह से एक शख्स मौत के कगार तक पहुंच गया था. उसकी सांस की नली और फेंफड़ों में बर्फ भर गया था. डॉक्टर उसे ब्रेन डेड घोषित कर चुके थे और वह लाइफ सपोर्ट पर था. फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिससे उम्मीद की किरण दिखाई दी.
एक शख्स पांच घंटे तक कई फुट बर्फ के नीचे जिंदा दफन रहा. परिवार वाले जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वो समझ चुके थे कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. डॉक्टर ने भी ब्रेन डेड बता दिया था और लाइफ सपोर्ट हटाकर अंतिम संस्कार के लिए उसे परिवार वालों को सौंपने वाले थे. तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसने नई जिंदगी दी.
यह कहानी है 44 साल के एक शख्स मैट पोट्रैट्ज़ की. 27 साल के मैट अस्पताल के बिस्तर पर थे. उनके फैमिली मेंबर और दोस्त उनके बेड को चारों ओर से घेरे हुए थे. क्योंकि डॉक्टर ने सभी को लाइफ सपोर्ट मशीनें बंद करने के बारे में सोचने को कहा था. परिवार वालों के मुताबिक तो अस्पताल ले जाते समय ही मैट की मृत्यु हो चुकी थी. अस्पताल में जांच से पता चला कि मैट के मस्तिष्क में कोई गतिविधि नहीं थी. वह ब्रेन डेड हो चुके थे. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, जिसे अब हटाया जाता.
मौत के मुंह से ऐसे निकला शख्स मैट पोट्रैट्ज की ये कहानी संघर्ष से भरी हुई है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैट ऐसे शख्स हैं, जो पांच घंटे तक बर्फ के अंदर जिंदा दफन रहे. जब उन्होंने बाहर निकाला गया तो उनके परिवार वालों को लगा कि उनकी मृत्यु हो गई है. यह सच भी था, क्योंकि उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी और डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. 27 साल की उम्र में हुआ था हादसे का शिकार मैट ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि मैं ब्रेन डेड हूं. मेरे पिता ने दूसरी राय मांगी. उन्होंने कहा कि अगर मैट मेरी जगह होता, तो वे इतनी जल्दी मुझे नहीं छोड़ता. यह कहानी तक की है, जब मैट 27 साल के थे. अब मैट की उम्र 44 वर्ष हो चुकी है.
मैट इडाहो में हुए एक हिमस्खलन में दब गए थे. जिसने उन्हें एक पहाड़ से नीचे गिरा दिया और एक पेड़ से टकराकर वह बुरी तरह से घायल हो गए थे. इस झटके से उनका हेलमेट फट गया और उनकी साँस की नली बर्फ से भर गई थी. पांच घंटे तक वह ऐसी हालत में बर्फ के अंदर दबे रहे.
डॉक्टर करने वाले थे मौत की घोषणा जब डॉक्टर उनकी मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने की तैयारी कर रहे थे, तब मैट के परिवार और दोस्त उसके बिस्तर के चारों ओर इकट्ठा हो गए. सभी ने मिलकर मैट के शरीर पर हाथ रखा और ईश्वर से रो-रोकर दया की भीख मांगी.
मैट ने बताया कि परिवार वाले लगभग डेढ़ घंटे से वहां जमा थे. अब सभी लोग मेरी मौत की वास्तविकता को स्वीकार करने ही वाले थे, तभी मेरे एक अच्छे दोस्त ने कहा कि मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि मैट को पता है कि हम यहां हैं. क्यों न हम देखें कि अगर हम उससे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश करें तो क्या होता है?

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










