
पहाड़ पर वीडियो शूट के दौरान फिसला फेमस YouTuber का पैर, सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा
AajTak
YouTuber Albert Dyrlund: 22 वर्षीय अल्बर्ट सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उन्हें एक YouTuber के तौर पर कई देशों में जाना जाता है. बीते दिनों वे इतालवी आल्प्स (Italian Alps) में अपने चैनल के लिए एक वीडियो फिल्माने गए थे.
सोशल मीडिया पर अलग करने की धुन कई बार जानलेवा साबित हो जाती है. ऐसा ही एक घटना फेमस यूट्यूबर अल्बर्ट डायरलुंड (YouTuber Albert Dyrlund) के साथ हुई. पहाड़ पर अपने चैनल के लिए वीडियो शूट करते वक्त वो एक हादसे का शिकार हो गए. (सभी फोटो- YouTuber Albert Dyrlund) डेनमार्क (Denmark) के 22 वर्षीय अल्बर्ट सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उन्हें एक YouTuber के तौर पर कई देशों में जाना जाता है. बीते दिनों वे इतालवी आल्प्स (Italian Alps) में अपने चैनल के लिए एक वीडियो फिल्माने गए थे. यूट्यूबर अल्बर्ट Forcella Pana के पहाड़ों पर वीडियो शूट कर रहे थे. तभी उनके साथ बुरा हादसा हो गया, वे गहरी खाई में जा गिरे. जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई. उनके परिवार ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










