
पहाड़ों पर बारिश-बाढ़ और भूस्खलन, नदियों में उफान, चंबा में बहा रेल पुल- मंडी में फटा बादल
AajTak
IMD Rainfall and Flood News: हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार मचा है. दोनों पहाड़ी राज्यों के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात बेकाबू हैं. हिमाचल प्रदेश के चंबा में रेलवे पुल ढह गया तो वहीं, मंडी में बादल फटा है. देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं.
Rainfall and Flood Updates: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश आफत बनकर बरस रही है. हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश (Heavy Rains) के कारण अचानक से आई बाढ़ (Flood) से स्थिति बिगड़ गई है. वहीं, भूस्खलन के कारण चंबा, धर्मशाला समेत कई इलाकों में यातायात प्रभावित है. हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार मचा है. दोनों पहाड़ी राज्यों के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात बेकाबू हैं.
वहीं, लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन ने सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार को थाम दिया है. जबकि कई नदियां उफान पर हैं. बेकाबू बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश के चंबा में रेलवे पुल ढह गया तो वहीं, मंडी में बादल फटा है. भारी बारिश के बीच देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भी बादल फटने की खबर है.
#WATCH Water enters a hotel located on Maldevta road in Dehradun following incessant rains in the area#Uttarakhand pic.twitter.com/msIlXPJcES
हिमाचल में भारी बारिश के बीच अचानक आई बाढ़ और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हैं. बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में अचानक आई बाढ़ के बाद घरों और दुकानों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है. हिमाचल में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है. एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रबंधन बल को अलर्ट किया गया है. मंडी के कुछ इलाकों में लोग फंस गए हैं, वहां एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.
उफनती नदी में फंसा युवक, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान देहरादून के थानो-रायपुर रोड के बीच में पुल टूट गया. जिसमें एक व्यक्ति के फंसे होने की खबर एसडीआरएफ टीम को मिली तो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सकुशल रेस्क्यू किया गया.
Himachal Pradesh | National Highway 5 closed at Kandaghat in Solan district due to landslide pic.twitter.com/zEkVZzXpuF

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









