
पहले RO/ARO, फिर UP Police का पेपर लीक... मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा ने उगले राज, STF ने एक और आरोपी को दबोचा
AajTak
राजीव से पूछताछ के बाद RO/ARO के अभ्यर्थियों को इकट्ठा करने वाले कोचिंग संचालक अमित सिंह को गिरफ्तार गया है. गोंडा के रहने वाले आरोपी अमित सिंह ने एसटीएफ से पूछताछ में बताया कि वह लखनऊ में कॉमर्स की कोचिंग चलाता था. उसी दौरान मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के संपर्क में आया.
UP Police Exam: यूपी एसटीएफ सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है. पूछताछ में पता चला है कि राजीव ने सिपाही भर्ती के अलावा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में भी पेपर बेचने का धंधा किया था. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड भी राजीव नयन मिश्र है.
राजीव से पूछताछ के बाद RO/ARO के अभ्यर्थियों को इकट्ठा करने वाले कोचिंग संचालक अमित सिंह को गिरफ्तार गया है. गोंडा के रहने वाले आरोपी अमित सिंह ने एसटीएफ से पूछताछ में बताया कि वह लखनऊ में कॉमर्स की कोचिंग चलाता था. उसी दौरान बलिया के दीपक दुबे के माध्यम से मामले के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के संपर्क में आया.
अमित ने राजीव नयन को टीजीटी परीक्षा 2020/21 का पेपर पढ़ाने के लिए 20 लाख रुपये दिए थे. उसके बाद से कई भर्ती परीक्षाओं में राजीव को कैंडिडेट उपलब्ध करा चुका है.
पेपर लीक में अरेस्ट हुए यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही अरूण कुमार सिंह व सौरभ शुक्ला ने पूछताछ में अमित सिंह की भूमिका बताई थी. राजीव नयन ने RO/ARO का पेपर 25 लाख रुपये में डॉक्टर शरद सिंह को बेचा था.
ये भी पढ़ें- STF के हत्थे चढ़ा UP Police Paper Leak का मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा, पहले भी कई एग्जाम पेपर करवा चुका है लीक
RO/ARO के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा के भी कैंडिडेट उपलब्ध करने के लिए राजीव ने अमित सिंह से कहा था. प्लानिंग थी कि RO/ARO के सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ और प्रयागराज में पेपर का उत्तर पढ़ाया जाएगा. उक्त परीक्षा के पेपर के बदले डॉक्टर शरद सिंह से 15 लाख रूपये प्रति अभ्यर्थी देना तय हुआ था. शेष पैसा काम होने के बाद देना था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








