
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
ABP News
Nishant Kumar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गुरुवार को अपने पैतृक गांव गए थे. यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान उनकी शादी की मांग उठ गई.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होने के बाद अब राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुके हैं. वे लोगों के बीच जा रहे हैं और मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है. अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन अब जब लोगों के बीच जाने लगे हैं तो उनसे मांग की जा रही है कि वे विवाह कर लें.
दरअसल बीते गुरुवार (12 मार्च, 2026) को निशांत कुमार ने पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद वे अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा गए थे. यहां गांव की महिलाओं से वे मिले. उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने दादा-दादी का भी आशीर्वाद लिया. गांव में ही देवी स्थान में पूजा-अर्चना की.
यह भी पढ़ें- Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
इस दौरान कल्याण बिगहा में निशांत कुमार का जोरदार स्वागत हुआ. महिलाओं ने उनके ऊपर फूल डाला. इस बीच भीड़ में से एक महिला ने कहा, "परिवार बढ़ाइए… परिवार बढ़ाइए… हम लोग को जरूरत है…" इस बीच एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, "शादी करिए भैया…", इस मौके पर समर्थकों के निशांत कुमार जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाया. इस मौके पर निशांत कुमार ने भी महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा.













