
'पहले हो जाना चाहिए था', ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने किया CAA नोटिफिकेशन का स्वागत
AajTak
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया गया है. एक तरफ इसका स्वागत हो रहा है तो दूसरी तरफ विरोधी इसका विरोध भी कर रहे हैं. इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने सीएए के नोटिफिकेशन का स्वागत किया और इसे पहले ही लागू कर देना चाहिए था.
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया है. गृह मंत्रालय ने सोमवार, 11 मार्च को इसके नियम जारी किए, जिसका ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने स्वागत किया है. संगठन के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिज्वी बरेलवी ने कहा कि वह इसका 'स्वागत करते हैं लेकिन यह तो पहले ही हो जाना चाहिए था.'
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से देश के मुस्लिम समुदाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इससे पहले धर्म के नाम पर प्रताड़ित होने वाले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने के लिए कोई कानून नहीं था. देश के करोड़ों मुसलमानों पर इसका असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: चुनाव के ऐलान से पहले CAA, नागरिकता को हथियार बनाएगी मोदी सरकार?
'लोगों में गलतफहमी थी, इसलिए विरोध-प्रदर्शन हुए'
मौलाना शहाबुद्दीन रिज्वी बरेलवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी देखे गए, वो भी इसलिए क्योंकि लोगों में इसको लेकर गलतफहमियां थीं. कुछ राजनीतिक लोगों ने यह गलतफहमियां पैदा की थी. उन्होंने कहा कि देश के सभी मुसलमानों को नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: शंखनाद: CAA के लागू होने पर सियासी बवाल, विपक्ष ने टाइमिंग पर उठाया सवाल

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











