
पहले ही चुनाव में हार से 10वीं बार CM बनने तक... सियासत के सिकंदर नीतीश कुमार की पूरी कहानी
AajTak
कभी लालू यादव के साथी रहे नीतीश कुमार अब बिहार में सियासत के सबसे बड़े सिकंदर बन चुके हैं. वह अबकी बार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह नया रिकॉर्ड होगा. हालांकि उनके नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड भी अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया.
बिहार की सियासत में अगर कोई कहानी सबसे दिलचस्प, सबसे उलझी हुई और सबसे अप्रत्याशित है तो वो है नीतीश कुमार की. एक ऐसा नेता जिसने आंदोलनकारी से लेकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया. कभी केंद्र की राजनीति बदली तो कभी बिहार का चेहरा बदला, विचार बदले, समीकरण बदले, दोस्त बदले, दुश्मन बदले. लेकिन एक चीज हमेशा कायम रही- नीतीश कुमार का असर.
बिहार में इस बार की जीत सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं बल्कि बिहार की राजनीति में आई सुनामी का नाम है. नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ नेता नहीं, पूरे राजनीतिक परिदृश्य के गेम चेंजर हैं. जिस मुकाबले को कांटे की टक्कर बताया जा रहा था, उसमें उन्होंने ऐसी लहर खड़ी की कि विरोधियों के पैर ही उखड़ गए. इस जीत ने साफ कर दिया है अनुभव, रणनीति और भरोसा... यह तीनों जब एक ही नेता में मिलते हैं तो नतीजे इतिहास में दर्ज होते हैं.
अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में जेडीयू को 88 सीटें मिलीं. 2010 में जेडीयू ने कमाल कर दिया और 115 सीटें हासिल कीं. 2015 में जब 71 सीटें आईं तो कहा गया कि नीतीश कुमार का जादू खत्म हो रहा है. और 2020 में जब सिर्फ 43 सीटें मिलीं तो कई राजनीतिक पंडितों ने कहा कि नीतीश की सियासत अब समाप्त होने के दिन आ गए. लेकिन 2025 में 85 सीटें लेकर नीतीश ने बता दिया दबदबा था और दबदबा रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अबकी बार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह नया रिकॉर्ड होगा. हालांकि उनके नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड भी अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया.
कौन कितनी बार बना मुख्यमंत्री
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जयललिता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने छह-छह बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग, ओसा के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु ने पांच-पांच बार शपथ ली थी.
कभी लालू यादव के साथी रहे नीतीश कुमार अब बिहार में सियासत के सबसे बड़े सिकंदर बन चुके हैं. वो नेता जिसने कभी किसी और के लिए पोस्टर लगाए, आज खुद बिहार की राजनीति का सबसे मजबूत चेहरा बन गए हैं. जेपी आंदोलन से लेकर पार्टी बनाने तक, उस वक्त से नीतीश को हर मोड़ पर परख और हर बार उन्होंने खुद को नए सिरे से गड़ा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









