
पहले हायरिंग... अब लोकेशन भी फाइनल, यहां खुलेंगे Elon Musk की Tesla के शोरूम
AajTak
Tesla India Showroom: बीते दिनों अमेरिकी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के बीच बातचीत हुई थी और उसके बाद अचानक कंपनी ने भारत में नौकरियों के लिए आवेदन (Tesla Hiring) मांगना शुरू कर दिया. अब कंपनी भारत में अपने पहले शोरूम के लोकेशन को भी लगभग फाइनल कर दिया है.
Tesla Showroom In India: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla की इंडिया एंट्री का प्लान लगातार आगे बढ़ता नज़र आ रहा है. एलन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व वाली टेस्ला (Tesla) ने हाल ही में भारत में कुछ लोकेशन पर नौकरियों की भर्ती शुरू किया है. बीते दिनों अमेरिकी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के बीच बातचीत हुई थी और उसके बाद अचानक कंपनी ने भारत में नौकरियों के लिए आवेदन (Tesla Hiring) मांगना शुरू कर दिया. यही नहीं अब कंपनी ने देश में अपने शोरूम खोलने के लिए लोकेशंस भी लगभग फाइनल कर दी हैं, जो मुंबई और दिल्ली में हैं.
दिल्ली-मुंबई में खुलेगा शोरूम:
रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो भारत में एंट्री लेने के लिए ईवी दिग्गज Tesla ने अपना रिटेल आउटलेट शुरू करने के दो लोकेशन का चुनाव किया है. कंपनी देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने की तैयारी में है. इन दोनों स्थानों पर शोरूम खोलकर टेस्ला भारतीय कार बाजार में अपने कदम आगे बढ़ाएगी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वैसे तो एलन मस्क की कंपनी 2023 के अंत से ही शोरूम स्पेस की तलाश कर रही है, हालांकि, नीतिगत रुकावटों के चलते इसमें देरी देखने को मिल रही थी.
मुंबई में BKC, तो दिल्ली में यहां खुलेगा शोरूम:
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो मार्केट में एंट्री लेने को तैयार Tesla ने कथित तौर पर नई दिल्ली के एरोसिटी में एक लोकेशन फाइनल की है, जो इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक कॉमर्शियल सेंटर है, जो खासकर ग्लोबल कॉरपोरेट ऑफिस, लग्जरी होटल्स और रिटेल आउटलेट्स का हब है. वहीं दूसरी ओर Mumbai में दूसरी लोकेशन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) का चयन किया है, जो भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रो में से एक है और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है.
लंबे समय से Tesla का इंतजार:

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










