
'पहले सोलापुर पहुंचे फिर अलग-अलग जगह के लिए निकल गए तीनों बेटे' गाजियाबाद धर्म परिवर्तन केस के मास्टरमाइंड शाहनवाज की मां
AajTak
ऑनलाइन गेम के सहारे धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. हालांकि, इस केस का मास्टर माइंड शाहनवाज फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है. उसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली है. गाजियाबाद पुलिस मुंबई में डेरा जमाए हुए है.
ऑनलाइन गेम के जरिए धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुंबई के रहने वाले आरोपी शाहनवाज की मां मुमताज खान का बयान दर्ज किया. आज भी पुलिस उसकी मां के बयान दर्ज करेगी. मुमताज को बुधवार दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पहले ठाणे डीसीपी जोन 1 कार्यालय गई फिर उसे मुंब्रा पुलिस स्टेशन लाया गया. इसके बाद बयान दर्ज किया गया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद में मामला दर्ज होने के अगले दिन ही शाहनवाज अपने दो भाइयों और मां के साथ कार से सोलापुर के लिए रवाना हो गया था. सोलापुर पहुंचने पर शाहनवाज और उसका भाई दूसरे स्थान के लिए निकल गए थे. आरोपी की मां मुमताज ने पुलिस को बताया कि एक बेटा दिल्ली के रवाना हो गया था. दूसरे बेटे का फोन बंद आ रहा है. इस जानकारी पर गाजियाबाद पुलिस की टीम सोलापुर भी गई, लेकिन वहां टीम के हाथ कुछ नहीं लगा.
क्या है पूरा मामला बहला
फुसलाकर लालच देकर प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने की साजिशों के बारे मे आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसी साजिश के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. कैसे आपका नाबालिग बेटा ऑनलाइन गेम खेलते हुए धर्म परिवर्तन का शिकार हो सकता है. ऐसा ही मामला सामने आया गाजियाबाद में. मौलवी अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने कविनगर क 17 साल के बच्चे का धर्म परिवर्तन करा दिया था, वो भी ऑनलाइन गेम के जरिये जाल में फंसाकर.
कैसे खुला ये सारा मामला?
- ऑनलाइन धर्मांतरण का खुलासा तब हुआ, जब गाजियाबाद के एक शख्स ने मौलवी और एक अन्य व्यक्ति पर अपने बेटे का जबरन धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









