
पहले सलमान खान, फिर कपिल शर्मा और अब एल्विश यादव… सितारों के पीछे क्यों पड़े हैं गैंगस्टर्स?
AajTak
सलमान ख़ान के घर फायरिंग, कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलीबारी और गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर हमला. ये वारदातें बताती हैं कि गैंगस्टर्स सितारों को क्यों निशाना बनाते हैं. एक्सटॉर्शन, सोशल मीडिया प्रोपेगैंडा और पुलिस कार्रवाई के बीच पूरी पढ़ें पूरी कहानी.
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड और डिजिटल दुनिया के सितारे लगातार गैंगस्टरों के निशाने पर हैं. कभी मुंबई के बांद्रा में सलमान ख़ान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग, तो कभी कनाडा में कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलियों की बौछार, और अब गुड़गांव में एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ हमला. हर बार किसी गैंग का नाम सामने आता है, सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी लेने वाले बयान वायरल होते हैं और पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी पड़ती है. सवाल यह है कि आखिर गैंगस्टर्स क्यों इन मशहूर हस्तियों के पीछे पड़े हैं? क्या यह सिर्फ वसूली का खेल है, या फिर शोहरत और पब्लिसिटी का नया हथियार?
अप्रैल 2024 में सुपर स्टार सलमान ख़ान के घर पर फायरिंग, अगस्त 2025 में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफ़े पर दो बार फायरिंग और अब 17 अगस्त 2025 को गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी. हर केस में सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले गैंग सामने आए. जिसके बाद पुलिस ने सेलेब्रिटीज़ की सुरक्षा बढ़ाई और FIR दर्ज की. इन सब घटनाओं ने सवाल खड़ा किया कि आखिर गैंगस्टर्स का फोकस इन सेलेब्स पर क्यों?
गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग 14–15 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा में सलमान ख़ान के घर के बाहर फायरिंग हुई. शुरुआती जांच में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क का नाम आया और दो आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई. बाद में इसी गैंग के कई सदस्यों पर साज़िश के केस दर्ज हुए, कुछ पर रेकी के आरोप भी लगे. अक्टूबर 2024 में एक शूटर की गिरफ्तारी की ख़बर भी सामने आई. अदालत में कुछ आरोपियों को जमानत मिली, मगर केस जारी है. यह वारदात आने वाले महीनों की ‘टेम्पलेट’ बनी.
खुलेआम धमकियां और गैंग का प्रोपेगैंडा कपिल शर्मा के कैफ़े पर फायरिंग के बाद, बिश्नोई ग्रुप से जुड़े नामों ने ऑडियो और पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री को धमकाया- 'जो सलमान के साथ काम करेगा, उसे नहीं छोड़ा जाएगा… मुंबई का माहौल बिगाड़ देंगे… एके-47 इस्तेमाल करेंगे.' ऐसी धमकियां सिर्फ डर नहीं फैलातीं, बल्कि गैंग की “ब्रांड वैल्यू” और रिक्रूटमेंट, एक्सटॉर्शन इकोसिस्टम को भी हवा देती हैं. पुलिस व इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इन क्लिप्स और पोस्ट्स को जांच में शामिल किया.
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग जुलाई–अगस्त 2025 में कनाडा के सरे शहर में मौजूद कपिल शर्मा के कैफ़े पर एक महीने में दो बार गोलियां चलीं. किसी के घायल होने की ख़बर नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट में मुंबई में 'अगला निशाना' होने की धमकी आई. इसके बाद मुंबई पुलिस ने कपिल की सुरक्षा बढ़ाई और सीधे मिलने वाले ख़तरों की तफ्तीश की. मनोरंजन उद्योग में शूटिंग शेड्यूल और लाइव इवेंट्स पर भी प्रोटोकॉल कड़े किए गए.
एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग ताजा मामला 17 अगस्त 2025 का है. जब गुड़गांव के सेक्टर-57 में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने 10–24 से अधिक राउंड फायरिंग की. पूरी हमले की वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. उस वक्त एल्विश अपने घर पर नहीं थे. कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन घर की दीवारों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा. एक गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की ज़िम्मेदारी लेने का दावा किया और इसके पीछे ‘बेटिंग ऐप प्रमोशन’ जैसा आरोप लगाया. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और दावों की जांच पड़ताल चल रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








