
पहले लंदन और अब कनाडा-US में इंडियन हाई कमीशन पर हमले की जांच करेगी NIA!
AajTak
भारत सरकार ने लंदन, कनाडा और अमेरिका में स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले खालिस्तान समर्थकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. लंदन में हुई घटना की जांच पहले ही NIA को सौंपी जा चुकी है तो वहीं अब कनाडा और अमेरिका में हुई घटना की जांच भी देने की तैयारी चल रही है.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन होते ही खालिस्तानी बुरी तरह बौखला गए थे. उन्होंने लंदन, अमेरिका और कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर हमले किए थे. लंदन में जहां खालिस्तानियों ने इंडियन हाई कमीशन पर हमला करते हुए तिरंगे का अपमान किया था तो वहीं कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर ग्रेनेड तक फेंके गए थे. इस मामले को अब नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है.
लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हुए हमले तिरंगे झंडे के अपमान को लेकर NIA पहले ही केस दर्ज कर जांच कर रही है. अब कनाडा और अमेरिका वाले मामले की जांच भी जल्द NIA को सौंपी जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक जल्द गृह मंत्रालय दोनों केस NIA को ट्रांसफर कर सकता है.
बता दें कि मार्च-2023 में कनाडा और अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में इंडियन हाई कमीशन पर हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज की थी. पुलिस ने UAPA के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं. कनाडा में इंडियन हाई कमीशन पर हमले के दौरान ग्रेनेड भी फेंका गया था, लिहाजा इस मामले में स्पेशल सेल ने UAPA और EXPLOSIVE एक्ट के तहत एक FIR दर्ज की है.
मार्च महीने में ही सेन फ्रांसिस्को में भी इंडियन हाई कमीशन पर हमला हुआ था. इस मामले में भी UAPA के तहत स्पेशल सेल ने बताया FIR दर्ज की है. इससे पहले NIA ने लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हमला करने वाले 45 हमलावरों की तस्वीर जारी की थीं. घटना के बाद एनआईए की टीम जांच के लिए लंदन गई थी. टीम ने वहां पर हमले के दौरान के कई सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया था.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अब 45 लोगों को चिन्हित किया गया. इन सभी पर 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने का और भारतीय झंडे का अपमान करने का आरोप है. एनआईए ने लोगों से इनकी पहचान बताने की अपील की है और वाट्स एप नंबर जारी किया है.
भारत ने ब्रिटिश रायनयिकों को किया था तलब

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








