
पहले बोलेरो से कुचले, फिर खेत पर ले जाकर की दो भाइयों की हत्या...बोरे में मिली लाशों से 3 जिलों का कनेक्शन
AajTak
MP News: पुलिस जांच में चता चला कि पहले मृतकों की मोटरसाइकिल को बोलेरो से टक्कर मारी गई. फिर घायल मोटरसाइकिल सवार युवकों को खेत पर ले जाकर लाठियों से जमकर पीटा गया और फिर हत्या कर दोनों की लाश को बोरे में डाल दी गईं. बोरे का मुंह पतले तार से सिल दिया.
आगर मालवा जिले में एक खेत पर बोरों में बरामद हुई 2 लाशों की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. बटावदा गांव में एक खेत पर लाशों की जानकारी मिलने पर एसपी संतोष कोरी सहित पुलिस बल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. जांच के बाद पुलिस ने तुरंत हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस जांच में चता चला कि पहले मृतकों की मोटरसाइकिल को बोलेरो से टक्कर मारी गई. फिर घायल मोटरसाइकिल सवार युवकों को खेत पर ले जाकर लाठियों से जमकर पीटा गया और फिर हत्या कर दोनों की लाश को बोरे में डाल दी गईं. बोरे का मुंह पतले तार से सिल दिया.
दरअसल, आगर मालवा जिला और शाजापुर जिला बॉर्डर के हाइवे पर स्थित बटावदा गांव के चौकीदार को एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल दिखी. इसकी सूचना उसने आगर मालवा जिले के कानड थाने पर दी. कुछ ही देर बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिले के बार्डर पर बसे गांव बटावदा के खेत में बनी एक झोपड़ी में कुछ गतिविधि दिख रही है. पास ही एक खेत में एक चार पहिया वाहन भी खड़ा है.
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. खेत पर बनी झोपड़ी में दो बोरे मिले और इन बोरों में दो लोगों की लाश पैक थी. पुलिस ने तुरंत तहकीकत की और एक आरोपी मेहरबान सिंह को पकड़ा. शाजापुर जिले के झिकड़िया गांव निवासी मेहरबान सिंह ने बताया कि देवास जिले के रहने वाले नंदराम गुर्जर और गोविंद गुर्जर उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे. इसी के चलते उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने फिलहाल मेहरबान सिंह और ईश्वर नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
वहीं, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) अधिकारी प्रीति गायकवाड़ ने बताया कि आरोपियों को जिंदा अवस्था में पीटा गया है और पिटाई के साथ-साथ गले पर भी निशान दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









