
पहले बच्चों को खिलाया जहर, फिर पति-पत्नी ने की खुदकुशी, बेंगलुरु में एक और IT इंजीनियर की मौत
AajTak
बेंगलुरु से एक परिवार के खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35) और दो बच्चों का शव घर में पड़ा मिला. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला था और बच्चे बेड पर मृत पड़े थे. इस घटना की वजह अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
बेंगलुरु से एक परिवार के खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आईटी कंसल्टेंट फर्म में नौकरी करने वाले एक शख्स ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचना अनूप कुमार (38) उनकी पत्नी राखी (35) और उनके दो बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 5 साल और 2 साल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी का शव कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला. बच्चों की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को पहले जहर देकर मारा, फिर पति-पत्नी ने फांसी लगाई.
परिवार ने घर में की खुदकुशी
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला था और पिछले दो साल से किराये के मकान में रह रहा था. अनूप कुमार एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में काम करते थे.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल डीसीपी शेखर एच टेक्कनावर ने बताया कि मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










