
पहले फेज में कम वोटिंग के बाद भी बीजेपी को कैसे मिलेगी 400 सीट? जेपी नड्डा ने खास बातचीत में बताया
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आजतक ने खास बातचीत की. इस दौरान जेपी नड्डा ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. पहले फेज में कम वोटिंग प्रतिशत पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए यह फेज 2019 से ज्यादा अच्छा रहा है. नतीजे आएंगे तो इसका पता चलेगा.
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण के मतदान में कुछ ही घंटे बचे हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आजतक ने खास बातचीत की. इस दौरान जेपी नड्डा ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. पहले फेज में कम वोटिंग प्रतिशत पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए यह फेज 2019 से ज्यादा अच्छा रहा है. नतीजे आएंगे तो इसका पता चलेगा.
उन्होंने कहा कि हमारे विपक्ष के लोगों ने शायद उस तरह से चुनाव नहीं लड़ा जैसे लड़ना चाहिए था. इसलिए वोटिंग प्रतिशत कम हुआ. लेकिन भाजपा का वोट सुबह के शुरुआती घंटों में ही पड़ गया था. विपक्ष के पोलिंग एजेंट कुछ ही घंटे में उठकर चले गए थे. इसलिए भी इसका प्रभाव देखने को मिला. हमारे लिए ये फेज बहुत अच्छा रहा है. तमिलनाडु, बंगाल में वोटिंग प्रतिशत अच्छी रही, क्योंकि वहां बदलाव की इच्छा है और बीजेपी एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है. पिछले चुनाव से देखें तो पहला फेज अच्छा गया है.
पिछली रैलियों में 400 पार का नारा नहीं सुना जा रहा है. इस सवाल के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि ये नारा रुका नहीं है और बरकरार है. कल ही मैंने अपनी रैली में इस तरह के नारे लगवाए हैं. इसलिए पार्टी की दृष्टि से हम 400 पार पर टिके हैं और पूरी ताकत से जुटे हैं. इसको हम बहुत अच्छे से हासिल करेंगे. लोगों ने मोदी जी और पार्टी के पक्ष में मन बना लिया है. बस उसका क्रियान्वयन होना है.
पहले फेज में हिंदी बोलने वाले राज्यों में वोट प्रतिशत कम रहने के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उनका (विपक्ष) का वोटर घर से नहीं निकला. हमारा वोटर निकला और वोट डाले. जहां विपक्ष चुनावी मैदान में नहीं रहा, जैसे मध्य प्रदेश में, वहां उम्मीदवार का ही पता नहीं लग रहा कौन चुनाव लड़ रहा है. ऐसी परिस्थिति में वोट प्रतिशत कम ही होगा. हमारे लोग, हमारा वोटर सुबह से ही लंबी कतारें लगाकर वोट डालने गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








