
पहले फेंके बम फिर छुरी से किया था वार, ऐसे हुआ था सेंथुल कुमारन का मर्डर, NIA ने दायर की चार्जशीट
AajTak
उस दिन छह मोटरसाइकिल सवार होकर आए हमलावरों ने विल्लियानूर में एक बेकरी के सामने सेंथुल कुमारन पर देसी बम फेंके थे. इसके बाद आरोपी हमलावरों ने पीड़ित पर छुरी से हमला कर दिया था. इस हमले में सेथुल की मौत हो गई थी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विल्लियानूर बम विस्फोट मामले में 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह जबरदस्त हमले का वही मामला है, जिसमें एक स्थानीय नेता सेंथुल कुमारन की हत्या कर दी गई थी. इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
26 मार्च 2023, विल्लियानूर यही वो तारीख है, जब पुडुचेरी का विल्लियानूर इलाका बम की आवाज़ से दहल गया था. उस दिन छह मोटरसाइकिल सवार होकर आए हमलावरों ने विल्लियानूर में एक बेकरी के सामने सेंथुल कुमारन पर देसी बम फेंके थे. इसके बाद आरोपी हमलावरों ने पीड़ित पर छुरी से हमला कर दिया था. इस हमले में सेंथुल कुमारन बुरी तरह से घायल हो गए थे. वो लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े थे और मौका-ए-वारदात पर ही उनकी मौत हो गई थी. NIA ने दर्ज किया था मामला इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया था. इत्तिला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शुरू में एक मामला दर्ज किया था, लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह केस जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया था. फिर 29 अप्रैल 2023 को एनआईए ने इस मामले में दोबारा से केस रजिस्टर्ड किया था.
ऐसे पकड़े गए थे सभी आरोपी इस केस की छानबनी और तफ्तीश के दौरान बमबारी और हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता नित्यानंदम एनआईए के हत्थे चढ़ गया था. बाद में एक-एक कर उसके तमाम सहयोगी भी गिरफ्तार कर लिए गए थे. जिनकी शिनाख्त विग्नेश, शिव शंकर, राजा, प्रदीप, कार्तिकेयन, वेंगतेश, राजमणि, एझुमलाई, कथिरवेल, रामचंदिरन, लक्ष्मणन, ढिलिपन और रामनाथन के रूप में की गई थी.
एक आरोपी को छोड़कर सभी के खिलाफ चार्जशीट अब शुक्रवार को रामनाथन को छोड़कर उन सभी आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने आईपीसी, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की है.
नित्यानंदम ने ही रची थी हमले की साजिश एनआईए की जांच के अनुसार, सेंथिल कुमारन पर हमले की साजिश नित्यानंदम ने रची थी, जिसका उद्देश्य विल्लियानूर और आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों के बीच आतंक पैदा करना था. अपनी साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए नित्यानंदम ने देसी विस्फोटक बनाने के लिए एक आतंकवादी गिरोह बनाया था और खौफनाक हमले को अंजाम देने के लिए हथियारों का भी इंतजाम भी किया था.
पहले निगरानी फिर कत्ल इसी साजिश के तहत नित्यानंदम ने काथिरवेल को विल्लियानूर में सेंथुल कुमारन पर नजर रखने के लिए भेजा था. उसी ने नित्यानंदम को सेंथिल की इलाके में मौजूदगी की ख़बर दी थी. ये सूचना मिलने के बाद ही मुख्य आरोपी नित्यानंदम ने हत्या को अंजाम देने के लिए छह हमलावरों, विग्नेश, शिव शंकर, राजा, प्रदीप, कार्तिकेयन और वेंगतेश को तीन मोटरसाइकिलों पर वहां भेजा था. जहां उन्होंने सेंथिल पर पहले बम से हमला किया और फिर उसे तेजधार हथियार से गोद डाला था. हथियार, बाइक और खून से सने कपड़े बरामद जानलेवा हमले के बाद आरोपियों ने अपने खून से सने कपड़ों के साथ-साथ हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए दुपहिया वाहन और खून से सने छुरे भी छिपा दिए थे. लेकिन जांच के दौरान आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनकी निशानदेही पर ही वे हथियार, वाहन और कपड़े आदि एनआईए ने बरामद कर लिए थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









