
पहले दो बेटों की मौत, फिर करोड़ों की ठगी... 'डिजिटल अरेस्ट' हुए रिटायर्ड कर्नल की दुखभरी कहानी
AajTak
चंडीगढ़ में भारतीय सेना के एक रिटायर्ड कर्नल के साथ करोड़ों की साइबर ठगी का मामला सामने आया था. साइबर जालसाजों ने 82 वर्षीय भारतीय सेना अधिकारी और उनकी पत्नी से 3.4 करोड़ रुपए ठग लिए. इन जालसाजों ने खुद को ईडी का कर्मचारी बताकर उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया.
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भारतीय सेना के एक रिटायर्ड कर्नल के साथ करोड़ों की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर जालसाजों ने 82 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी और उनकी पत्नी से 3.4 करोड़ रुपए ठग लिए. इन जालसाजों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कर्मचारी बताकर उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया. इस मामले में पीड़ित दंपति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति का नाम कर्नल दलीप सिंह (सेवानिवृत्त) और उनकी पत्नी रणविंदर कौर बाजवा (74) है. कुछ समय पहले ही उनके दो बेटों की मौत हो गई थी. उनको साइबर ठगों ने ईडी अधिकारी बनकर कॉल करके डिजिटल अरेस्ट कर लिया. ठगों ने दावा किया कि वे 5038 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कर रहे थे. इसके परिणामस्वरूप इससे जुड़े एक पीड़ित ने आत्महत्या कर ली और एक मुखबिर की हत्या कर दी गई है.
इसके बाद साइबर ठगों ने पीड़ित को 18-27 मार्च तक 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. उनको घर के अंदर रहने और किसी से संपर्क न करने के लिए भी मजबूर किया गया. बताया जा रहा है कि ये कॉल 18 मार्च को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से आई थी. कॉल करने वाले ने उन पर मुंबई के केनरा बैंक के एक खाते से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था. इसमें जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल का नाम भी लिया गया.
साइबर ठगों ने दावा किया कि पीड़ित कर्नल ने अपना खाता 5 लाख रुपए में मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों को बेचा था. इसके साथ ही 2 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 20 लाख रुपए कमीशन प्राप्त किए थे. इसकी पुष्टि के लिए जालसाजों ने उनको वीडियो कॉल पर उनका एटीएम कार्ड दिखाया और दावा किया कि वे 5038 करोड़ रुपए के घोटाले में फंस चुके हैं. इसमें एक खुदकुशी और हत्या का मामला भी शामिल हो चुका है, जिसमें वो फंस सकते हैं.
साइबर जालसाजों ने पीड़ित दंपति को अलग-अलग खातों में पैसा जमा करने के लिए मजबूर किया. उनके द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर की गई कुल राशि 3.4 करोड़ रुपए है. इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल को शिकायत दी गई है. पीड़ित कर्नल ने कहा कि उनसे छीने गए पैसे वापस दिलाए जाएं, क्योंकि वे अपनी आजीविका के लिए इसी पर निर्भर हैं. उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है.
उन्होंने कहा, "युवा होने के नाते मैंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया. अब अपने जीवन के अंतिम वर्षों में धोखेबाजों के हाथों अपना सब कुछ खो दिया है. यह एक क्रूर विडंबना है. मेरी एकमात्र उम्मीद चंडीगढ़ साइबर सेल पर टिकी है. मुझे उम्मीद है कि पुलिस धोखेबाजों को पकड़ने के लिए पर्याप्त कौशल से लैस है. मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी अपील करता हूं कि वे हस्तक्षेप करें और हमारी खोई हुई रकम दिलाने में मदद करें.''

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








