
पहले खाया पिज्जा, फिर मां के लिए बनाई रोटी और लगा ली फांसी... दूर के भाई से शादी करना पड़ा महंगा
AajTak
उस लड़की को अपने दूर के रिश्तेदार से प्यार हो गया. बताया जाता है कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली थी. लेकिन 23 मार्च को उस लड़की ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
दिल्ली में खुदकुशी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लड़की ने अपने कथित पति से अलग होने की वजह से अपनी जान दे दी. हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं है कि लड़की ने उस लड़के से शादी कर ली थी या नहीं. इस घटना को लेकर कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं हुई है. मगर पुलिस इस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है.
यह मामला दिल्ली के द्वारका इलाके का है. दरअसल, वहां रहने वाली एक लड़की को अपने दूर के रिश्तेदार से प्यार हो गया. बताया जाता है कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली थी. लेकिन 23 मार्च को उस लड़की ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. इस वजह से केस की जांच अब लोगों के बयान और सबूतों के आधार पर की जा रही है.
दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी 23 मार्च को मिली. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने घर मे उस वक़्त फांसी लगाई जब घर मे कोई मौजूद नहीं था. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को घरवालों को सौंप दिया. पुलिस ने इस मामले में इंटरेस्ट प्रोसिडिंग शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है. अगर जांच के दौरान पुलिस को कोई सबूत मिलेगा तो कार्यवाई की जाएगी.
घरवालों का इल्जाम है कि उस लड़के ने रिश्ता तोड़ लिया था और लड़की इस वजह से डिप्रेशन में थी. और यही उसकी खुदकुशी की वजह बनी. जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. अगर किसी के खिलाफ सबूत मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी. जांच में पता लगा है कि लड़की ने खुदकुशी से पहले पिज़्जा मंगाकर खाया था. फिर अपनी मां के लिए रोटी बनाई थी. मां जब घर वापस आई तो देखा बेटी फंदे पर लटकी हुई थी.
जानकारी के मुताबिक, लड़के और लड़की की मुलाकात कुछ समय पहले किसी रिश्तेदार के घर पर हुई थी. दोनों रिश्ते में दूर के भाई बहन लगते थे. धीरे धीरे दोनों बातें करने लगे. फिर दोस्ती गहरी हो गई और दोनों में प्यार हो गया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने शादी कर ली थी? क्योंकि एक फोटो में लड़का उस लड़की की मांग भरता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी के बयान दर्ज किए जायेंगे.
लड़की के घरवाले खुद को इस रिश्ते से पूरी तरह अनजान बता रहे हैं. लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी को उनके रिश्ते की जानकारी लग गई थी. एक बार तो लड़की ने जिद में अपना सिर सिर्फ इसलिए मुंडवा लिया था कि उसके कथित पति ने उससे कहा था कि वो ज्यादा खूबसूरत है और कहीं वो उसे छोड़ न दे. लड़की उस लड़के से ज्यादा सुंदर न दिखे इसलिए उसने बाल पूरी तरह कटवा दिए थे.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








