
पहले किराए से दिया मकान, फिर मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार के कमरे से कर ली लाखों की चोरी
AajTak
Crime News: किरायेदार नंद किशोर अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में चला गया था. मकान मालिक को घर की देखरेख करने की जिम्मेदारी भी दे दी. लेकिन मकान मालिक के बेटे और भतीजे ने किरायेदार के सूने मकान का ताला तोड़ा और चोरी की नीयत से घुस गए.
Crime News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुई चोरी की एक वारदात ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया. लेकिन जब चोरी की घटना से पर्दा उठा तो सब हैरान रह गए. 20 नवंबर को फरियादी नंद किशोर के घर चोरी हो गई थी. जिस वक्त चोरी हुई, उस वक्त घर पर ताला लगा हुआ था. सूना घर होने के कारण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. 1 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और साढ़े तीन हजार रुपये नकद चोरी हुए. फरियादी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. चोर ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसे थे.
जांच करने के बाद पुलिस को मकान मालिक के बेटे पर शक हुआ. पुलिस ने मकान मालिक गोविंद राजौरिया के बेटे कपिल पर नजर रखना शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया. कपिल राजौरिया और उसके चचेरे भाई आशीष ने चोरी की साजिश रची थी. किरायेदार नंद किशोर के घर में ही चोरी करने का प्लान बनाया गया.
कपिल और आशीष शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते थे. इसी बीच किरायेदार नंद किशोर अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में चला गया. मकान मालिक को घर की देखरेख करने की जिम्मेदारी भी दे दी. लेकिन मकान मालिक के बेटे और भतीजे ने किरायेदार के सूने मकान का ताला तोड़ा और चोरी की नीयत से घुस गए.
घर में रखी अलमारी से सोने चांदी के गहने और नकद रुपये निकाल लिए. 6 दिन बाद जब किरायेदार नंद किशोर घर वापिस लौटा तो उसे ताला टूटा मिला. नंद किशोर ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी.
पुलिस ने मकानमालिक और किरायेदार के बीच रास्ते को देखा तो पुलिस को शक हुआ कि हो न हो, चोर परिचित व्यक्ति ही है. पुलिस ने मकानमालिक के घरवालों पर निगरानी रखना शुरू की तो कपिल और आशीष के नाम सामने आ गए. पैसों की चाहत ने दोनों युवाओं को चोरी के रास्ते पर धकेला आरोपियों ने भी अपना जुर्म कुबूल लिया है. पुलिस के दबाव में चुराए गए मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान की बालियां, चांदी की बिछुड़ी सहित 1 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








