
पहले ओवैसी और अब अजित पवार... 15 अगस्त को मीट की दुकानें बंद रखने का कई नेताओं ने किया विरोध
AajTak
मीट बैन से जुड़े आदेश पर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा,
AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) सहित भारत भर के कई नगर निगमों द्वारा 15 अगस्त को 'स्वतंत्रता दिवस' के मौके पर बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश की कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के नेता अजित पवार और आदित्य ठाकरे ने भी इस तरह के फैसले पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध जताया है.
असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सुनने में आ रहा है कि हिंदुस्तान के कई नगर निगमों ने 15 अगस्त को बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है. दुर्भाग्य से, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है. यह असंवैधानिक है."
उन्होंने आगे कहा कि मीट खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने के बीच क्या संबंध है? तेलंगाना के 99 फीसदी लोग मीट खाते हैं. ये मीट बैन के आदेश लोगों की आजादी, प्राइवेसी, आजीविका, कल्चर और धर्म के अधिकार का उल्लंघन करते हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कुछ नगर निकायों द्वारा 15 अगस्त को बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह का बैन लगाना गलत है.
अजित पवार ने कहा कि इस तरह के बैन आमतौर पर आषाढ़ी एकादशी, महाशिवरात्रि, महावीर जयंती आदि जैसे मौकों पर आस्था से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए लगाए जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में लोग शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना खाते हैं.
पवार ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करहे हुए कहा, "इस तरह का बैन लगाना ग़लत है. बड़े शहरों में कई जातियों और धर्मों के लोग रहते हैं. अगर यह भावनात्मक मुद्दा है, तो लोग इसे (प्रतिबंध को) एक दिन के लिए स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन अगर आप महाराष्ट्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ऐसे आदेश लागू करते हैं, तो यह मुश्किल है."

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









